Madhya pradesh election result 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। अब तक के नतीजों के मुताबिक कुल 230 विधानसभा सीटों में भाजपा को 161 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली हैं। दो दिन पहले तक एग्जिट पोल जहां प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर होने का दावा कर रहे थे। जबकि भाजपा नेता शुरू से ही यहां बंपर जीत होने की बात कहते नजर आए। भाजपा नेताओं की मानें तो यहां सत्ता और संगठन की बेहतर जुगलबंदी ही इस बेहतर परिणाम का प्रमुख कारण है। सीएम शिवराज चौहान की महिलाओं के लिए लाडली योजना हो या किसानों के लिए ब्याज माफी योजना बीजेपी को इनका लाभ मिला है।
ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में किसका होगा राज, फैसला आज, जानें सभी 230 सीटों का हाल
भाजपा की जीत के प्रमुख कारण
1 पार्टी की चुनाव पूर्व तैयारी, चुनाव अभियान के दौरान की गतिविधियां। कई स्तरों पर योजना बनाकर काम हुआ।
2 प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत पार्टी नेताओं का कार्यकर्ता से मिलना और परिस्थिति का गहन अध्ययन।
3 प्रचारक मंडल द्वारा हर छोटे विषय पर सकारात्मक योजना के साथ काम।
4 बड़े नेता जैसे नरेन्द्र सिंह तोमर की गंभीरता, गृहमंत्री अमित शाह की संगठनात्मक बैठक, चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव की कार्यशैली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
5 केंद्र और राज्य सरकार के बेहतरीन कामों को जनता तक पहुंचाया।
6 बूथ विस्तारक अभियान का प्रयोग फायदेमंद रहा। इसमें हर बूथ पर 15 से 20 कार्यकर्ताओं की समितियां बनाई गई थी।
7 बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव और बीएलओ जैसी रचना करके पार्टी ने सबसे छोटी इकाई को मजबूत किया।
8 2018 विधानसभा चुनावों में जहां बीजेपी हारी थी वहां विशेष प्रभारी बनाकर जीत सुनिश्चित की।
9 फरवरी माह में रविदास महाकुंभ, 27 जून को डिजिटल रैली समेत बड़े इवेंट फायदेमंद रहे। के लिए जो समरसता यात्राएं पूरे प्रदेश से निकाली गई, उन यात्राओं में संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अनुसूचित जाति वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रति और अधिक विश्वास पैदा किया।
10 बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र बनाने से पहले घोषणा पत्र समिति के प्रवास तय किए, जिससे प्रबुद्ध वर्ग में भाजपा के कार्यों के प्रति अपनी हिस्सेदारी का भाव जागृत हुआ।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
19 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines