Indian Railways News: सफर के दौरान ट्रेनों में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कभी सामान तो कभी पूरा का पूरा इंसान ही गायब हो जाता है। इन्हीं घटनाओं से निजात पाने के लिए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगर आप वंदे भारत, शताब्दी या फिर हमसफर ट्रेन से सफर करने जा रहे तो ये आपके लिए राहत भरी खबर हो सकती है। आपको बता दें, भोपाल के निशातपुरा कोच फैक्ट्री में आने वाले महीनों में 38 हजार कोचों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रेलवे ने आपने यात्रियों के सुविधा देने के लिए नया फैसला लिया है। भोपाल के निशातपुरा कोच फैक्ट्री में आने वाले महीनों में 38 हजार कोचों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
ये कैमरे मास्क लगाए व्यक्ति का चेहरा भी पहचान लेंगे। वंदे भारत, शताब्दी, और हमसफर में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रेलवे द्वारा लगातार स्टेशनों को रिडेवलेपमेंट किया जा रहा है।
कभी नहीं होगा चोरी सामान
‘अमृत भारत योजना’ के तहत यात्रियों को सुविधा के हिसाब से होटेल, फूड प्लाजा, रेस्टोंरेंट माल, सभी सुविधाएं स्टेशन पर ही की जा रही है, लेकिन इन सब सुविधाओं के बाद भी यात्री अपनी और अपने सामान की सुरक्षा यात्रा के दौरान चाहता है। रेलवे ने स्टेशनों को फूल प्रूफ सीसीटीवी कैमरा और आरपीएफ, जीआरपी से लैस कर रखा है, लेकिन यात्रा के दौरान चोरी की घटनाएं ज्यादा होने लगी है। इसके बावजूद यात्रियों की शिकायत भी खूब रहती है।
ट्रेनों में होगा एआइ का इस्तेमाल
रेलवे ट्रेनों में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कोच गेट पर हाईटेक कैमरे लगाने जा रहा है। यह चेहरा पहचानने वाले आधुनिक सीसीटीवी कैमरे होंगे। जोकि मास्क लगा फेस भी पहचान सकेंगे। पमरे जोन व भोपाल रेल मंडल की ट्रेनों में निशातपुरा कोच फैक्ट्री में इन कैमरों को लगाने पर योजना पर काम चल रहा है। यह कैमरे पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की कोच में लगाए जाएंगे। शताब्दी, हमसफर और वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में इन्हें लगाया जाएगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines