CM Mohan Yadav Interaction Girl Students: स्वाधीनता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पर्व भी आने वाला है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार तिरंगा अभियान चलाने के साथ-साथ बहन-बेटियों के सम्मान में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार को राजधानी के रवींद्र भवन में ‘महाविद्यालयों, स्कूलों की एनसीसी/एनएसएस छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्राओं से संवाद किया और ओवरऑल शिक्षा अंतर्गत सैनिटेशन अभियान में बालिकाओं को सैनिटरी पैड के लिए करीब 57 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए खातों में ट्रांसफर की। कार्यक्रम के मंच से सीएम यादव ने प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान किया। इस मौके पर छात्राओं ने सीएम को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर और उनसे संवाद करके छात्राएं काफी प्रफुल्लित नजर आईं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की वीरांगनाएं रानी दुर्गावती और अहिल्या बाई की गाथा सुनाई। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर बेटियों को सम्मानित किया और रानी दुर्गावती को पाठ्यक्रम में शामिल करने का एलान किया। सीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती ने 51 लड़ाई लड़ी और जीती। उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय दिया था।
उन्होंने अकबर की सेना को तीन बार धूल चटाई थी। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अहिल्या बाई की वीरता और सामाजिक कार्यों की गाथाएं भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया था। आज भी बनारस में गंगा जी के सामने विश्वनाथ मंदिर में रामेश्वरम से समुद्र जल चढ़वाने की व्यवस्था अहिल्याबाई के शासन में होती थी।
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवहारिक व्यक्ति हैं और उनकी हमेशा यह सोच रहती है कि बच्चों का शिक्षा के साथ कौशल विकास हो। उन्होंने कहा कि छात्राओं में उड़ान भरने की शक्ति होती है और सरकार इसे पहचानती है। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा में सीएम राइज स्कूल खुल रहे हैं और हर जिले में पीएम कॉलेंजे ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना भी की जा रही है। यह उच्च शिक्षा के गुणवत्ता का केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है और ग्रॉस एनरोलमेंट रेट से हम 50 पॉइंट आगे हैं।
ये भी पढ़ें- MP में 47 IAS-IPS का ट्रांसफर! बदले 7 जिले के SP, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
6 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
11 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines