MP में 47 IAS-IPS का ट्रांसफर! बदले 7 जिले के SP, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

IAS IPS Transfer In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार ने आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर किए हैं। 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं। किसे कहां भेजा गया? जानिए।

IAS AND IPS TRANSFER

IAS AND IPS TRANSFER

विज्ञापन

IAS IPS Transfer In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) बदले गए हैं। शहडोल, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडौरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। अंशुल गुप्ता जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाए गए हैं और रोशन कुमार को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। हर्ष सिंह को डिंडोरी, हर्षल पंचोली को अनूपपुर, हिमांशु चंद्रा को नीमच, मृणाल मीना को बालाघाट, गिरीश कुमार को राजगढ़, केदार सिंह को शहडोल और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है।

उमाकांत राव को श्रम विभाग का बनाया पीएस

प्रमुख सचिव श्रम विभाग तथा सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण सचिन सिन्हा को राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर में प्रशासनकीय सदस्य बनाया गया है। चंबल डिवीजन के आयुक्त संजीव कुमार झा को राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य बनाया गया है। सदस्य राजस्व मण्डल ग्वालियर उमाकांत उमराव को श्रम विभाग में प्रमुख सचिव, भारतीय चिकित्सा पद्यति एवं होम्योपैथी मध्य प्रदेश की आयुक्त सोनाली वायंगणकर को सामान्य न्याय एवं दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग का प्रमुख सचिव और पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को के कार्यपालन संचालक संजीव सिंह को भोपाल डिवीजन का आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन

तरुण राठी बने स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त

तकनीकी शिक्षा आयुक्त मदन विभीषण नागरगोजे को राजस्व मंडल्म ध्य प्रदेश ग्वालियर में सदस्य बनाया गया है। गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता को किसान कल्याण तथा कृषि विकसा का संचालक बनाया गया है। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी सुन्द्रियाल को वित्त विभाग में संचालक बजट नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में अपर सचिव तरुण राठी को स्वास्थ्य विभाग का आयुक्त, कलेक्टर नीमच दिनेश जैन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव दीपक आर्य को मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर और राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमेश मिश्रा को मंडला कलेक्टर बनाया गया है।

रोशन कुमार सिंह विदिशा कलेक्टर

बालाघाट कलेक्टर रहे गिरीश कुमार मिश्रा को राजगढ़ कलेक्टर, डिण्डौरी कलेक्टर विकास मिश्रा को योजना, इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिक्स डिपार्टमेंट में उपसचिव बनाया गया है। अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ को राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम का प्रबंध संचालक, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना को भारतीय चिकित्सा पद्यति एवं होम्योपैथी का आयुक्त सह संचालक, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को गृह विभाग में उप सचिव, जनसंपर्क संचालक रोशन कुमार सिंह को विदिशा कलेक्टर, जिला पंचायत उज्जैन के मुख्य कार्यालन अधिकारी मृणाल मीना को बालाघाट कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका निगम ग्वालियर के आयुक्त हर्ष सिंह को डिंण्डौरी कलेक्टर, अपर कलेक्टर भोपाल हर्षल पंचौली को अनूपपुर कलेक्टर, अपर कलेक्टर हिंमाशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर, मुख्यमंत्री के उप सचिव एवं राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक अंशुल गुप्ता को जनसंपर्क संचालक बनाया गया है। इसके अलावा अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैषण को ग्वालियर नगर पालिका निगम में आयुक्त बनाया गया है।

आईपीएस के भी हुए तबादले

पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को खरगौन रेंज में उप पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक मुरैना रशैलेंद्र सिंहचौहान को सेनानी, 13, वाहिनीविसबल, ग्वालियर पदस्थ किया गया है। वहीं, सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर रघुवंश कुमार सिंह को सेनानी, 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना पदस्थ किया गया है। वहीं, 10वीं सागर रसना ठाकुर को मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल नागेंद्र सिंह को बालाघाट का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन

मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस अधीक्ष बालाघाट समीर सौरभ को मुरैना पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जिला इंदौर हंसराज सिंह को पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय पुलिस जिला इंदौर, अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार को भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4, पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त अपराध, मऊंगज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को श्योपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुंदर सिंह कनेश को पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक, इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार पांडे को रायसेन जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, धार जिले के मनावर एसडीओपी अंकित सोनी को इंदौर जिले में असूचना एवं सुरक्षा पुलिस उपायुक्त, हॉकफोर्स बालाघाट सेनानी मोती उर्र रहमान को अनूपपुर जिले का पुलिस अधीक्षक और श्योपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को मंदसौर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ