विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे 8 साल का मासूम तन्मय खेल-खेल में पड़ोसी के खेत में बने 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल का ढक्कन खुला था। तन्मय बोरवेल में गिरकर 39 फीट पर फंस गया। खेत में पूजा करने आए तन्मय के मातापिता ने काफी देर तन्मय को नहीं देखा तो ढूंढ़ना शुरू किया।
पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी
तन्मय की बहन ने बताया वो खेल रहा था तो बोरवेल में गिर गया। जिसके बाद आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवार वालों ने फौरन बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई।
और पढ़िए – नासिक में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर गाड़ियों से टकराई, 5 छात्रों की मौत
सीएम शिवराज ने ली इमरजेंसी मीटिंग
मंगलवार रात तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर गई। सीएम शिवराज ने भी मंगलवार रात इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेस्क्यू के हालात की जानकारी ली। जिसके बाद बुधवार और गुरुवार को बोरवेल के पैरलल में करीब 44 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। हालांकि बुधवार से ही बच्चे में किसी तरह का मूवमेंट आना बंद हो गया। शुक्रवार को पैरलल गड्डे से करीब 10 फीट की सुरंग बनाने का मैनुअल काम शुरू किया गया।
7 फीट की सुरंग बनाई
शुक्रवार रात तक 7 फीट की सुरंग बना दी गई, लेकिन चट्टानों और पानी के रिसाव के चलते मैनुअल खुदाई में काफी दिक्कत और समय लग रहा है। मिट्टी धंसने की आशंका के चलते सुरंग की मैनुअल खुदाई की जा रही है। जबकि बोरवेल में फंसे बच्चे से महज 3 फीट का फासला बचा है। हालांकि रेस्क्यू टीम से ज्यादा गांव वालों ने जुटकर बच्चों को निकालने के लिए दिन-रात एक कर दिए। इस बीच मौके पर तमाम अधिकारों के अलावा शुक्रवार शाम सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी पहुंच चुके हैं।
रेस्क्यू की प्लानिंग में देरी हुई
मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि रेस्क्यू की प्लानिंग में देरी हुई, जबकि इतना विलंब नहीं होना चाहिए। इतना समय नहीं लगता, वजह चाहे चट्टाने हो या फिर जो भी लेकिन इतना विलंब नहीं होना चाहिए। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines