नासिक में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर गाड़ियों से टकराई, 5 छात्रों की मौत
Edited By Pushpendra Sharma

nashik accident
Edited By Pushpendra Sharma

nashik accident
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रही दो गाड़ियों से टकरा गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नासिक के एक नामी कॉलेज के 8 से 9 छात्र स्विफ्ट कार से दोस्त की शादी में गए थे। शाम को नासिक लौटते समय मोहदरी घाट स्थित गणपति मंदिर के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया। चालक के कार से नियंत्रण खोते ही कार सीधे डिवाइडर से पलट गई और सिन्नर की ओर आ रही इनोवा और स्विफ्ट कारों से टकरा गई। ये हादसा शाम पांच बजे करीब का बताया जा रहा है। जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी कॉलेज के छात्र थे।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: