Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 SP Congress Face to Face on Candidates: मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन में रार पड़ती दिखाई दे रही है, क्योंकि सीट बंटवारे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में बातचीत फेल हो गई है।
क्या होगा 2024 के लोकसभा चुनाव में?
न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत कथित तौर पर फेल हो गई है। इसके बाद दोनों पार्टियों की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक अब तक करीब पांच विधानसभा सीटों पर उनके प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अब देखना बाकी है कि क्या इस घटनाक्रम का 2024 लोकसभा चुनावों के लिए यूपी में दोनों के बीच सीट बंटवारे पर कोई असर पड़ता है?
यह भी पढ़ेंः कभी PM पद के लिए आडवाणी ने सुझाया था शिवराज का नाम; तीन लिस्ट में उम्मीदवार नहीं बने तो पूछा-‘चुनाव लड़ूं कि नहीं…’
कांग्रेस ने जारी कर दी है 144 प्रत्याशियों की लिस्ट
जानकारी के मुताबिक ये घटनाक्रम रविवार को उस वक्त सामने आया जब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस के इस कदम के बाद मध्य प्रदेश में सपा कार्यकर्ता बेचैन हो गए। बताया गया है कि इसके बाद लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ पार्टी नेतृत्व ने बैठक की। कई घंटों तक ये बैठक चली, जिसके बाद पार्टी ने मध्य प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा करने का फैसला किया। सपा की इस सूची में पांच सीटें ऐसी थीं, जहां कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं।
INDIA के समर्थन से जीती थी घोसी सीट!
समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। राजनीतिक सूत्रों ने इसके पीछे कांग्रेस की ओर से संचार और संवाद की कमी को मुख्य कारण बताया है। हालांकि हाल ही में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। बताया गया था कि यहां I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने सपा को समर्थन किया था। इसके बाद सपा ने घोसी सीट जीती थी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines