BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi targeted Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं ने मध्य प्रदेश में डेरा डाला हुआ है। ऐसे ही खंडवा जिले की चारों विधानसभा की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को दी गई है। इसी क्रम में चुनाव प्रचार के लिए मुख्तार अब्बास नकवी आज खंडवा पहुंचे, जहां उन्होंने NEWS 24 से खास बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना।
‘राहुल को पॉलिटिक्स प्ले स्कूल में एडमिशन की जरूरत’
नकवी ने कहा कि राहुल गांधी को अभी पॉलिटिक प्ले स्कूल में भेजना चाहिए ताकि वह समझें कि देश की जमीनी हकीकत क्या है। उन्होंने कहा कि जब तक वह परिवार के घोंसले में अटके रहेंगे तब तक वह ना अपना भला कर पाएंगे ना कांग्रेस का।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ
चुनाव प्रचार के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद 600 साल पुराने मसले का हल निकला है, चाहे वह राम मंदिर की बात हो, कश्मीर में अलगाववादी और आतंकवादियों को सुरक्षा देने वाली धारा 370 की बात हो। नकवी ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। ज्यादा जानकारी देते हुए बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, जिसके नतीजे 3 दिसम्बर को जारी होंगे।
संबंधित खबरें
दिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
51 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
54 mins agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
21 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines