---विज्ञापन---

MP Assembly Election 2023: ‘दस वर्षों में भाजपा ने क्या किया…’,इंदौर में प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi Vadra targated BJP In Indore: प्रियंका गांधी ने सोमवार को इंदौर में एक रैली को सम्बोधित किया, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कहती है 70 वर्षों में कांग्रेस ने क्या कर लिया तो आप बताएं कि आपने 10 वर्षों में क्या किया।

---खबर नीचे जारी है---

Priyanka Gandhi Vadra targated BJP In Indore: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोबोट चौराहे पर आयोजित कांग्रेस की जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित जिले के प्रत्यासी मौजूद थे। मंच से आम जन को संबोधन से पहले प्रियंका गांधी ने भगवान खजराना गणेश के जयकारे लगाए।


लाखों नौजवान बेरोजगार

प्रियंका गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी के आंदोलन में जब उन्होंने करो या मरो का नारा दिया था उस समय इंदौर से कई आंदोलनकारी उनके साथ थे और उन्होंने गांधी जी के आंदोलन को आगे बढ़ाया था। कांग्रेस नेता ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के बड़े-बड़े उद्योगपति आगे बढ़ रहे हैं, वहीं मध्यमवर्गीय व्यापारी कमजोर होता जा रहा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश की सरकार ने केवल 21 रोजगार दिए हैं, वहीं लाखों नौजवान बेरोजगार हैं।

यह भी पढ़ें -‘योजनाओं का नाम बदलने में PM मोदी का कोई सानी नहीं…’, जयराम रमेश का बड़ा आरोप

---खबर नीचे जारी है---

…तो आपने 10 वर्षों में क्या किया ?

प्रियंका ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते चले गए, लेकिन चुनाव आने वाले थे तो दाम 400 रुपए कर दिए। आगे वह कहती हैं कि इस सरकार ने 22000 घोषणाएं की, लेकिन मुश्किल से 22 घोषणाएं भी पूरी नही हुईं, गावों की तरह गरीबी शहरों में भी बढ़ने लगी है। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कांग्रेसियों का खून खराब है तो मैंने सोचा मोदी जी ने पैथोलॉजी लैब कब खोल ली। आगे कहा, मोदी सरकार कहती है 70 वर्षों में कांग्रेस ने क्या कर लिया तो आपने 10 वर्षों में क्या किया यह बताएं।

लाड़ली बहना योजना पर सवाल

प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के वक्त ही लाड़ली बहना योजना का पैसा देना शुरू किया, इससे पहले उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने प्रदेश की जनता से कहा कि वोट धर्म की बात नहीं है। वोट देना आपकी जागरूकता है इसलिए इस बार सोच-समझकर वोट करें अन्यथा आगे फिर 5 साल आप ही जिम्मेदार होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

(https://fooplugins.com)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 06, 2023 07:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola