Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023 BJP Win Analysis: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। सामने आ रहे रुझानों में लगातार भाजपा बढ़त बनाए हुए है, पूरे राज्य में भाजपा 163 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके साथ ही धीरे-धीरे विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर साफ हो रही है, जिसके अनुसार राज्य में एक बार फिर से जबरदस्त बहुमत के साथ शिवराज सिंह चौहान सरकार बनते दिखाई दे हैं। इसमे कोई शक नहीं शिवराज सिंह चौहान की इस जीत के पिछे काफी बड़ा हाथ उनकी योजानओं का भी है। शिवराज द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना को इस जीत का मैन फैक्टर माना जा रहा है। खुद सीएम शिवराज का भी ऐसा नहीं मानना है। लाडली बहना के अलावा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना और किसानों के लिये ब्याज माफी योजना ने भी लोगों का दिल जीतने में कारगर साबित हुई है। शिवराज की सरकार वो 5 योजनाएं, जिसने करवाई मध्य प्रदेश के सत्ता में उनकी वापसी…
लाडली बहना योजना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 को राज्य में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू की। इस योजना के तहत सरकार ने राज्य की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को डायरेक्ट उनके खातों में 1-1 हजार रुपये हर महीने डाले रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं इस योजना के जरिए सीएम शिवराज ने राज्य की महिला वोटर्स अपनी तरफ किया है।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: 54% ब्राह्मणों ने बीजेपी को किया वोट
सीखो कमाओ योजना
सीएम शिवराज ने जुलाई 2023 में ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ शुरू की। इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग संस्थानों में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। योजना के तहत युवाओं काम सीखने के दौरान 8 से 10 हजार रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 12,204 संस्थाओं के साथ सरकार ने अनुबंध किया हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
किसानों की ब्याज माफी योजना
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के कर्जमाफी योजना शुरू की थी, लेकिन जब राज्य तख्ता पलट हुआ उस वक्त तक सिर्फ कुछ ही किसानों का कर्ज माफ हो पाया था, जबकि कई किसान इस योजना से वंचित रह गए थे। जब राज्य में शिवराज की सरकार आई तो किसानों की ब्याज माफी योजना लाई गई। इस योजना के तहत 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों का करीब 2 हजार 123 करोड़ रुपये का कर्ज सरकार द्वारा माफ किया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन
शिवराज सरकार ने प्रदेश की जनता के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए अच्छा काम करते हुए उनका का वेतन बढ़ा दिया है।
ई-स्कूटी
प्रदेश के छात्रों के लिए भी शिवराज सिंह चौहान ने कई योजनाएं शुरू की। सीएम शिवराज ने प्रदेश में कक्षा 12वीं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी देने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines