Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: 54% ब्राह्मणों ने बीजेपी को किया वोट

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश में 45 फीसदी एससी ने बीजेपी और 41 फीसदी ने कांग्रेस को वोट किया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

विज्ञापन

Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: मध्यप्रदेश में न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis का एग्जिट पोल सामने आया है। जिसके अनुसार 54 फीसदी ब्राह्मणों ने बीजेपी को वोट किया है। वहीं, 28 फीसदी  ब्राह्मणों ने कांग्रेस को वोट किया है। इसके अलावा 47 फीसदी राजपूतों ने बीजेपी, 38 फीसदी राजपूतों ने कांग्रेस को वोट किया है।

 45 फीसदी एससी बीजेपी के साथ

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश में एससी में 45 फीसदी ने बीजेपी, 41 फीसदी कांग्रेस को वोट किया। इसी तरह एसटी की बात करें तो 46 फीसदी ने बीजेपी, 39 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। मुस्लिमों को 8 फीसदी वोट बीजेपी को पड़े तो 84 फीसदी वोट कांग्रेस को पड़े हैं। उधर, ओबीसी में 47 फीसदी वोट बीजेपी को और 31 फीसदी वोट कांग्रेस को दिए हैं।

विज्ञापन

विधानसभा की कुल 230 सीटें

यहां आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां 17 नवंबर 2023 को मतदान हुए थे। 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह यह प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा है। वहीं, बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वही, कांग्रेस केवल एक सीट जीती। निमाड़,  मालवा,   बुन्देलखण्ड,  बघेलखण्ड, महाकोशल,  ग्वालियर (चंबल),   रीवा, भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्य रीजन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ