Kanhaiya Kumar target Jyotiraditya Scindia in Gwaliar(कर्ण मिश्रा): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार रविवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे, जहां पर उन्होंने ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब सिंधिया, कांग्रेस को गाली देते हैं तब वह कांग्रेस को नहीं बल्कि अपने मां-बाप को गाली देते हैं।
बता दें कि सिंधिया के माता-पिता माधवराव सिंधिया कांग्रेस में रहे थे। कुमार ने चुनावी रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व अर्जुन सिंह को नमन करते हुए कहा, आज स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर मैं उनको नमन करता हूं, राष्ट्रकवि कवि दिनकर जी जिस जिले में पैदा हुए मैं वहीं से आता हूं।
प्रदेश की आबादी के भविष्य का सवाल
कन्हैया कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं, यह चुनाव केवल एमपी का ही नहीं है, बल्कि आठ करोड़ से ज्यादा की आबादी के भविष्य का फैसला है। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश के इस चुनाव में समाज हित, प्रदेश हित और देश हित तीनों निहित हैं। स्वाभाविक रूप से जो समस्या आप महसूस करते हैं, वही समस्याएं देश और प्रदेश के दूसरे इलाकों के लोग भी महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय Vs ज्योतिरादित्य, MP की इन 8 सीटों पर कांटे की टक्कर, क्या हैं ‘महल’ Vs ‘किला’?
सरकार की साफ-सफाई होनी जरूरी
कन्हैया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज कोहली का शतक हो गया है, लेकिन प्याज का शतक पहले ही हो गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली की तरह प्रदेश में सरकार की भी साफ-सफाई होनी चाहिए। 2018 में भी हमने BJP जैसे कचरे को साफ करके निकाल दिया,लेकिन वो कचरा फिर लौट कर आ गया। इस बार ऐसी साफ सफाई करो कि कचरा लौट नहीं पाए।
लाड़ली बहना योजना पर सवाल
कन्हैया कुमार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा को लाड़लियों की याद आ रही है। उन्होंने कहा, भाजपा को यह याद तब आ रही है, जब उनका लाडला (शिवराज सिंह का बेटा) जूते में फीते बांधकर राजनीति में आने को बेकरार है, लेकिन लाड़लियों को सब पता है। कन्हैया यहीं नहीं रुके, उन्होंने ग्वालियर विधानसभा से क्षेत्रीय विधायक प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के लिए कहा, इस क्षेत्र का विधायक बेहतरीन एक्टर है, इतने बेहतरीन एक्टर है कि यदि मोदी जी ने देख लिया तो हीन भावना के शिकार हो जाएंगे और उन्हें पार्टी से निकाल देंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
8 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines