शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची कल जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस की पहली सूची में 190 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। न्यूज 24 ने सबसे पहले कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही लगातार प्रत्याशियों की सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
हारी हुई सीटों पर तय उम्मीदवारों के नाम
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के द्वारा जारी पहली सूची में 15 से 20 विधायकों के नाम कट सकते हैं। कांग्रेस ने हारी हुई सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं, उनमें राजदीप सिंह राठौर, निवाड़ी, विजयपुर से रामनिवास रावत, बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह शेरा, पाटन से निलेश अवस्थी, अटेर से हेमंत कटारे, भांडेर से फूल सिंह बरैया, अमरपाटन से राजेंद्र सिंह, चुरहट से अजय सिंह, टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह, केवलारी से रजनीश सिंह, गुढ़ से कपिध्वज सिंह, नागौद से यादवेंद्र सिंह, इंदौर से दीपक जोशी पिंटू के नाम शामिल हैं।
वहीं, शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह, कुरवाई से रानी अहिरवार, गंजबासौदा से निशंक जैन, सीहोर से शशांक सक्सेना, आष्टा से कमल चौहान, सिवनी मालवा से सुधीर पटेल, पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी, खातेगांव से दीपक जोशी, चंदला से हरप्रसाद अनुरागी, पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठोर, खुरई से गुड्डू राज बुंदेला, भिंड से चौधरी राकेश सिंह, शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी, मऊगंज से सुखेद्र सिंह बना, परसवाड़ा से मधु भगत, बालाघाट से अनुभा मुंजारे के नाम को शामिल किया गया है।
इन मौजूदा विधायकों को टिकट मिलना तय
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के इन मौजूदा विधायकों को टिकट मिलना तय है, जिनमें बरगी से संजय यादव, जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया, जबलपुर उत्तर से विनय कुमार सक्सेना, जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट, शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी, डिंडोरी से ओंकार सिंह मरकाम, बिछिया से नारायण सिंह पट्टा, निवास विधानसभा से डॉक्टर अशोक मर्सकोले, बैहर से संजय उइके, लांजी से हिना लिखी राम कावरे, बरघाट से अर्जुन सिंह, लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा, गोटेगांव से एनपी प्रजापति, तेंदूखेड़ा से संजय शर्मा, जुन्नारदेव से सुनील उइके, अमरवाड़ा से कमलेश शाह, चौरई से सुरजीत चौधरी, सौसर से विजय चौरे, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, मुलताई से सुखदेव पासे, बैतूल से निलेश कुमार डागा, घोड़ा डोंगरी से ब्रह्मा भलावी, उदयपुर से देवेंद्र सिंह पटेल का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- ‘सोती रही पुलिस और हथकड़ी खोलकर फरार हो गया हत्यारा’, सेंट्रल जेल से इलाज के लिए आया था आरोपी
वहीं, विदिशा से शशांक भार्गव, भोपाल दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, राजगढ़ से बापू सिंह तंवर, खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह, शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा, काला पीपल से कुणाल चौधरी, सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा, भीखन गांव से झूमा सोलंकी, महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधो, कसरावद से सचिन यादव, खरगोन से रवि जोशी, राजपुर से बाला बच्चन, पानसेमल से चंद्रभागा किराड़े, अलीराजपुर विधानसभा से मुकेश पटेल, थांदला से वीर सिंह भूरिया, पेटलावद से बाल सिंह मेड़ा, गंधवानी विधानसभा से उमंग सिंगार, कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल, धर्मपुरी से पांची लाल मेड़ा, देपालपुर से विशाल पटेल, इंदौर 1 से संजय शुक्ला, राउ से जीतू पटवारी, नागदा खाचरोद से दिलीप सिंह गुर्जर, घटिया से रामलाल मालवीय, सैलाना विधानसभा हर्ष गेहलोत, रैगांव से कल्पना वर्मा का नाम है।
इसके अलावा गाडरवारा से सुनीता पटेल, परासिया से सोहनलाल बाल्मीक, आगर से विपिन वानखेड़े, खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह, मनावर से हीरालाल अलावा, शिवपुरी से बाबूलाल जंडेल, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह से कमलेश जाटव, लहार से डॉक्टर गोविंद सिंह, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से दक्षिण प्रवीण पाठक, भितरवार से लाखन सिंह यादव, सेवड़ा विधानसभा से घनश्याम सिंह, पिछोर से केपी सिंह, चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह, चंदेरी विधानसभा से गोपाल सिंह चौहान, देवरी से हर्ष यादव, बंडा से तरवर सिंह लोधी, राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा, छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सिंहावल से कमलेश्वर पटेल, पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल मार्को का नाम शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines