Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी बुधवार को दतिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा जी, एक्टिंग में तो अमिताभ बच्चन के कान काट लें, लेकिन जब काम की बात होती है तो तुरंत से असरानी का रोल पकड़ लेते हैं।
सिंधिया पर साधा निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे सिंधिया जी कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भई वाह। हम यूपी में काम कर रहे थे, कार्यकर्ताओं को उन्हें महाराज-महाराज कहना पड़ता था। उन्होंने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। इन्होंने ग्वालियर-चंबल के लोगों से विश्वासघात किया है। आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर आपको धोखा दिया और आपकी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दुनियाभर के कायरों और गद्दारों को इकट्ठा कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।
लाड़ली बहना योजना की घोषणा दो महीने पहले क्यों?
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना की घोषणा चुनाव से दो महीने पहले क्यों की गई? भाजपा घोषणाएं ये समझकर करती है कि हम जनता को बेवकूफ बना सकते हैं। साढ़े तीन साल में 21 रोजगार ही दिए और रोजगार देंगे भी कहां से? मोदी जी ने तो सारी बड़ी कंपनियां अपने उद्योगपति मित्रों को दे दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि धर्म के नाम पर जो वोट लेने आता है, उसके मन में बैठ गया है कि मैं जनता के लिए एक भी काम न करूं। लेकिन, मुझे धड़ाधड़ धर्म और जाति के नाम पर वोट मिल जाएंगे। प्रियंका ने कहा कि आप लोग बच्चों को सुधारते हैं, नेताओं को क्यों नहीं सुधार रहे। उनकी आदत मत खराब करो।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
8 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
8 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines