हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhya pradesh assembly election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक इन सीटों पर चल रहे पीछे

Madhya pradesh assembly election 2023

विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2023

Madhya pradesh assembly election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे दिख रही है। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीब 20 समर्थक ग्वालियर चंबल से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों की जीत और हार कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य तय करेगी।

ये भी पढ़ें-मध्‍य प्रदेश में किसका होगा राज, फैसला आज, जानें सभी 230 सीटों का हाल

21036 वोटों से आगे

फिलहाल अभी तक आए मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 नतीजों के रुझान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कहीं आगे तो कहीं पीछे चलते दिखाई पड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक की मतगणना में सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा से 21036 वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि यहां कांग्रेस की रीना बौरासी दीदी 12516 पर चल रही हैं।

विज्ञापन

बदनावर विधानसभा

बदनावर विधानसभा से कांग्रेस के भंवरसिंह शेखावत ‘बाबू जी’ 11975 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, इस सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बीजेपी के राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव 10685 वोट के साथ पीछे हैं। मलहरा विधानसभा से कांग्रेस की बहन रामसिया भारती 16061 वोटों से आगे तो बीजेपी के कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी 11364 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के कैलाश कुशवाह 5245 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर बसपा के प्रधुम्न वर्मा और तीसरे नंबर पर बीजेपी के सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा 1906 वोट से पीछे चल रहे हैं। बता दें मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola