हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MP Crime: कार में खींचकर ले गए फिर सामूहिक दुष्कर्म, सुबह खेत में छोड़कर भागे

विज्ञापन

Ashoknagar Crime: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि चार लोगों ने उसे जबरन कार में बैठाया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर बेहोशी की हालत में उसे खेत में फेंक कर भाग गए।

बेसुध हालत में मिली महिला

घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए, उन्होंने देखा एक महिला बेसुध हालत में है और उसके शरीर पर कुछ ही कपड़े थे। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि उसके साथ गांव के कुछ लोगों ने रेप किया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें-MP: भोपाल में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेन्सी लैंडिंग; सवार थे 6 जवान, तकनीकी खराबी की आशंका

विज्ञापन

जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए

महिला लगभग 30 साल की है और वह बदरवास क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। महिला शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के म्यापुर गांव के पास मिली है और बताया कि वह शनिवार को सुखपुर हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए आई हुई थी, वहीं, पर उसके गांव के तीन लोग आए और एक कार चालक था जिसे वह नहीं जानती थी। उन्होंने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और रेप किया, इससे वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वह खेत में पड़ी हुई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में भी कई जगह चोटें आई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी विवेक शर्मा शाढौरा थाना प्रभारी, सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। महिला को शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola