MP: भोपाल में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेन्सी लैंडिंग; सवार थे 6 जवान, तकनीकी खराबी की आशंका

Indore Car Accident, Madhya Pradesh Car Accident, Road Accident News, Accident News, Indore News, Madhya Pradesh News, Indian Air Force
विज्ञापन

Bhopal Army Helicopter Emergency Landing: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक गांव में रविवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेन्सी लैंडिंग करवाई गई। इसमें 6 जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी के चलते बैरसिया के डंगूरिया गांव के एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी।

सेना का हेलीकॉप्टर देख भीड़ हुई इकट्ठा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 8 बजे की है। लोगों ने बताया कि हेलीकॉप्टर पहले आसमान में चक्कर लगा रहा था, उसके बाद खेत में उतरा। सेना के हेलीकॉप्टर को इस तरह उतरता देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन उसके बाद मदद के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर इंजीनियर्स और टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा और रवाना हुआ। इस मामले को लेकर सेना ने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

झांसी जा रहा था हेलीकॉप्टर

बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर इंडियन एयर फोर्स का है, जो भोपाल से झांसी जा रहा था। गौरतलब है कि शनिवार को भोपाल में एयर फोर्स के बड़े एयर शो का सफल आयोजन हुआ था और इस आयोजन में सेना के कई विमान शामिल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ