Madhya Pradesh News24 Analysis: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। 3 दिसंबर को राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 2,533 प्रत्याशी की चुनावी किस्मत का जनादेश आएगा। मतगणना के 2 दिन पहले सामने आए News24 Today’s Chanakya के एग्जीट पोल सामने आ गए है, जिसमें जबरदस्त बहुमत के साथ भाजपा बढ़त हासिल करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाहें राज्य की 21 वीआईपी सीटों पर भी टिकी हुई हैं।
1. बुधनी: इस सीट से सीएम शिवराज खड़े है, कहा जाता है कि ये सीट उनका गढ़ है। यहां उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता विक्रम मस्तान टक्कर दे रहे हैं।
2. छिंदवाड़ा: इस सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ और भाजपा के प्रत्याशी बनती शाहू के बीच कांटे की टक्कर चल रही हैं।
3. दिमनी: इस सीट पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: 54% ब्राह्मणों ने बीजेपी को किया वोट
4. इंदौर: इस सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने चुनाव लड़ा, वो यहां से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
5. लहार: यहां पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का दबदबा माना जाता हैं।
6. राघौगड़: यहां से कांग्रेस की टिकट पर दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह उतारे गए हैं।
7. दतिया: इस विधानसभा सीट पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दबदबा माना जाता हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
8. रहली: इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता गोपाल भार्गव मजबूत दावेदार हैं।
9. जबलपुर: यहां से सांसद राकेश सिंह चुनावी मैदान में खड़े हैं।
10. नरसिंहपुर: यहां से केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल खड़े हैं।
इसी तरह निवास सीट से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राऊ से कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी, खुरई से भाजपा के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सुरखी से ज्योतिरादित्या सिंधिया, सीधी से सांसद रीती पाठक चुनाव, गाडरवारा से बीजेपी सांसद राव उदय प्रताम, सतना से सांसद गणेश सिंह, चुरहट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह, सिहावल से कांग्रेस के CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल और डिंडौरी से कांग्रेस ECE सदस्य ओमकार मरकाम जैसे नामचीन चेहरे चुनावी मैदान में खड़े हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines