Madhya Pradesh Bunty Aur Babli Story: बंटी और बबली मूवी के दोनों पार्ट देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के खरगोन में रियल के बंटी और बबली देखने को मिले, जिनकी कहानी का एक हिस्सा लुटेरी दुल्हन मूवी से भी मिलता जुलता है। जी हां, पति-पत्नी दोनों मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाकर लूटते थे।
वहीं लूटने का तरीका दुल्हन था, यानी शख्स अपनी पत्नी की शादियां कराता था, जो फेरे लेने के बाद सुहागरात मनाती और सुबह कैश-गहने लूटकर फरार हो जाती। खरगोन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लुटेरे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
यह भी पढ़ें:History: ट्रेन से भिड़ी ट्रेन, 4 बोगियां पुल से गिरीं, मारे गए 40 लोग; रेलवे की एक गलती ने कराया हादसा
पैसों के लिए करते थे वारदात
खरगोन पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए बताया कि आजकल शादी करते समय सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि हाल ही में लूटपाट का जो केस सामने आया है, वह काफी चौंकाने वाला है। एक शख्स अपनी पत्नी की शादियां कराकर लोगों को लूटता था। वह अपनी पत्नी का भाई बनकर उसके लिए अमीर लड़के और घराने तलाशता था। फिर एक दलाल के जरिए उनकी शादी कराता था।
सुहागरात मनाने के बाद महिला ससुराल वाले घर से कैश और गहने चुराकर चंपत हो जाती थी। कई घरों में वह 3 से 4 दिन के लिए रुकती भी थी। दोनों अब तक 3 वारदातें अंजाम दे चुके हैं, यानी आरोपी पत्नी की 3 अवैध शादियां करा चुका है। वहीं काम कराने के बदले दलाल को भी मोटी रकम दी जाती थी, जो फील्ड में दोनों के लिए काम करता था। युवकों को अपने जाल में फंसाकर लाते थे।
यह भी पढ़ें:History: 35000 फीट ऊंचाई, 700 मील रफ्तार; तेजी से नीचे आकर प्लेन क्रैश, जिंदा जले 48 लोग
2 गिरफ्तार और 4 आरोपी फरार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। चारों आरोपी गैंग के लिए दलाल का काम करते थे और जिल लोगों की शादी नहीं हो रही होती, उन्हें अपने जाल में फंसाते थे, लेकिन एक घटना ने इस गैंग की पोल खोल दी। ममताबाई नामक महिला ने पुलिस को शादीशुदा बेटी दीपिका के गायब होने की शिकायत दी।
पुलिस की जांच में लापता हुई लड़की वही लुटेरी दुल्हन निकली। पुलिस ने महिला के दामाद निखिल से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि वे करीब 2 लाख रुपये में डील करते थे और करोड़पति बनना चाहते थे। एक शादी करने पर जब लाखों रुपये का मुनाफा हुआ तो उन्होंने आगे भी इसी धंधे को करने का फैसला लिया।
अन्य 4 आरोपियों के नाम रोहित सोलंकी निवासी रहीमपुरा, एडु मामा निवासी गांधीनगर, सकुबाई निवासी रहीमपुरा, निर्मल आर्य निवासी गुजारी, राजस्थान के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें:चीन की ‘गंदी’ और शातिर चाल; लद्दाख में पैंगोंग लेक पर बना दिया ब्रिज, क्या है प्लानिंग!
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines