Lok Sabha Election 2024 MP Chhindwara Seat: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उसका फोकस हारी हुई सीटों के साथ ही जीती हुई सीटों पर भी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी का फोकस इस बार क्लीन स्वीप करने पर है। पिछली बार उसने यहां की 29 सीटों में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिर्फ छिंदवाड़ा में उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार बीजेपी छिंदवाड़ा में भी जीत दर्ज करने के लिए पूरी कोशिश रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में थे।
छिंदवाड़ा में 1972 के अलावा कांग्रेस को कभी नहीं मिली हार
बता दें कि छिंदवाड़ा में पिछले 72 साल से कांग्रेस का ही कब्जा है। यहां से 1972 के अलावा कांग्रेस को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा। यहां तक कि जब देश में इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ लोगों में आक्रोश का माहौल था, उस समय भी छिदवाड़ा में कांग्रेस को जीत मिली थी। यहां पर 1990 से लेकर अब तक कमलनाथ परिवार का एकछत्र राज रहा है। पहले कमलनाथ तो अब उनका बेटा नकुलनाथ अपने परिवार की विरासत वाली सीट को संभाल रहे हैं।
2014 में बीजेपी ने एमपी में जीतीं 27 सीटें
अगर बात 2014 के लोकसभा चुनाव की करें तो एमपी में बीजेपी ने 27 सीटें जीती थीं। सिर्फ छिंदवाड़ा और गुना में उसे हार का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को 5 साल पहले छिंदवाड़ा का प्रभारी बनाया गया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई दौरे किए । इस दौरान जमीनी स्तर पर बीजेपी काफी मजबूत हुई है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से कांग्रेस के Lok Sabha उम्मीदवारों की संभावित सूची आई सामने, जानें पैनल में किस-किस का नाम?
खरगोन में इस बार आसान नहीं होगा भगवा लहराना
खरगोन जिले में भी इस बार भगवा लहराना आसान नहीं रहने वाला है। इसकी झलक हमें विधानसभा चुनाव में देखने को मिली। यहां की आठ विधानसभा सीटों में से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 5 सीटों में से 4 पर कांग्रेस तो एक सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी। यहां से बीजेपी ने एक बार फिर गजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
आदिवासी बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत
इस तरह, धार आदिवासी बाहुल्य सीट है। यहां की आठ में से 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला आदिवासी सीट से सांसद हैं। यह सीट महाकोशल में आती है। मंडला संसदीय सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें से 5 पर कांग्रेस तो 3 में बीजेपी को जीत मिली है। वहीं, रतलाम-झाबुला सीट में 8 में से 7 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जिसमें से बीजेपी और कांग्रेस को तीन-तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार में INDIA को बड़ा झटका देंगे ओवैसी, M फैक्टर करेगा काम?
बीजेपी को आदिवासी बाहुल्य सीटों पर उठाना पड़ सकता है नुकसान
बता दें कि मध्य प्रदेश की आदिवासी बाहुल्य सीटों पर 28 साल बाद विधानसभा चुनाव में मालवा से लेकर महाकोशल तक नुकसान उठाना पड़ा। बीजेपी का खुद मानना है कि इस बार एसटी वर्ग के लिए आरक्षित 6 सीटों में से शहडोल और बैतूल को छोड़कर धार, खरगोन, मंडला और रतलाम में माहौल उसके खिलाफ है। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत झाबुला से की। विधानसभा में आरक्षित 47 सीटों में से बीजेपी को 24 और कांग्रेस को 22 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट अन्य के खाते में गई थी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं राजेश मिश्रा, जिन्होंने UP में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका; थामा BJP का दामन
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines