KK Mishra Fire React on Akshay Bomb: मध्य प्रदेश के इंदौर में इस समय अक्षय बम को लेकर सियासी उठापटक काफी तेज हो गई है। दरअसल इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिसमें केके मिश्रा ने अक्षय बम को ‘फुस्सी बम’ बताया और कहा कि उनसे अच्छी तो वैश्यायें हैं। केके मिश्रा के इस बयान के बाद से इंदौर में राजनीति का पारा और बढ़ गया है।
अक्षय बम पर भड़के केके मिश्रा
केके मिश्रा ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अक्षय बम, तुम तो ‘फुस्सी बम’ निकले, तुमसे अच्छी तो वैश्यायें हैं, जो अपने प्रोफेशन के लिए ईमानदार रहती हैं, कितने में बिके हो? याद रखें, वक्त हमेशा बदलता रहता है, जिस वजह से तुम बिके हो, वह कारण हमेशा क़ायम रहेगा और वही तुम्हें भविष्य में शिकंजे में भी लेगा। तुम्हें ये विश्वासघात मंहगा पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने आखिरी दिन क्यों बदला पाला? सामने आए ये बड़े कारण
अक्षय की नियत के बारे पहले से पता था
केके मिश्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि उन्हें पता था कि अक्षय की कीमत लग चुकी है। मिश्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने इसके बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को बताया था। उन्होंने कहा कि आखिरकार उनका अंदाजा सच साबित हुआ। उन्होंने यह भी लिखा कि इसीलिए उन्होंने आज तक अक्षय बम के पक्ष में कुछ नहीं बोला, क्योंकि उन्हें मालूम था कि अक्षय बम की भावनाएं किसी ‘गद्दार’ की तरह हैं। उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा भी भोंका है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines