मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने दुकान के गल्ले से पैसे चोरी करने के बाद दुकानदार के नाम एक पत्र लिखकर छोड़ दिया। इस पत्र में चोर ने दुकानदार से पैसे चोरी करने के लिए माफी मांगी है। साथ ही चोरी करने के पीछे अपनी मजबूरी के बारे में बताया है। इतना ही नहीं, चोर ने इस पत्र में वादा किया कि वह 6 महीने के अंदर पैसा वापस कर देगा। फिलहाल, पुलिस ने दुकान की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार के नाम माफीनामा
चोरी का यह अनोखा मामला खरगोन के जमींदार मोहल्ला का है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले में स्थित जुजर अली बोहरा की दुकान में चोरी रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उसने एक बैग में 2.84 लाख रुपये रखे थे, जिनमें से करीब 2.45 लाख रुपये चोरी हो गए। पत्र में चोर ने माफी मांगी है। दुकान से चोर ने 2.45 लाख रुपये की चोरी की है। चोर ने दुकान में चोरी करने के बाद गल्ले पर दुकानदार के लिए माफीनामा लिखकर छोड़ गया। इस लेटर में उसने चोरी करने की वजह और मजबूरी बताते हुए दर्दभरी कहानी बयां की और पैसों की चोरी के लिए माफी भी मांगी। इसके अलावा, उसने दुकानदार से वादा किया कि वह उसके ये पैसे 6 महीने के अंदर वापस कर देगा।
यह भी पढ़ें: पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन को मिला एक और स्टॉपेज, अब यहां भी रुकेगी गाड़ी
6 महीने में पैसे वापस कर दूंगा
पुलिस के अनुसार, चोर ने इस लैटर में लिखा कि वह दुकानदार के पड़ोस का ही रहने वाला है। उसके ऊपर काफी कर्ज है। उसके घर पर हर रोज लेनदार तकाज़ा करने आ रहे हैं। वह बिल्कुल भी चोरी करना नहीं चाहता है। लेकिन उसके पास अब पैसों के इंतजाम के लिए चोरी के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। इसके बाद चोर ने लेटर में लिखा कि दुकानदार चिंता न करें। वह उसके ये पैसे 6 महीने में वापस कर देगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो दुकानदार उसे पुलिस के हवाले कर सकता है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines