मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अस्पताल में उस वक्त खलबली मच गई, जब अस्पताल में अचानक से उल्टी और दस्त से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। अस्पताल में एक हफ्ते पहले 350 से ज्यादा ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की वजह से भर्ती कराया गया। ऐसा लग रहा है कि पूरे ग्राम में उल्टी और दस्त का प्रकोप है। इस बीच तबियत खराब होने से एक महिला की मौत भी हो गई है। माना जा रहा है कि गांव के लोगों की बीमारी का कारण दूषित पानी है। क्षेत्र के लोगों की हालत देखते हुए इस मामले से जुड़े तहसील अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
उल्टी-दस्त से एक महिला की मौत
यह मामला खरगोन जिले के झिरन्या थानाक्षेत्र के ग्राम मिटावल का है। मिटावल में दूषित पानी की वजह से एक हफ्ते पहले 350 से ज्यादा ग्रामीण बीमार पड़े थे। सभी ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। कई ग्रामीणों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसी तरह खंडवा जिला अस्पताल में हरीराम ओसवाल की पत्नी मंजू बाई (35) भी भर्ती थी। यहां इलाज के दौरान मंजू बाई ने दम तोड़ दिया। महिला खेती का काम करती थी, उसकी 2 साल की बेटी है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी उनके लिए जहर बन गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना है।
40% लोग उल्टी-दस्त के शिकार
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम मिटावल के सरपंच, सचिव और पीएचई के उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पानी की टेस्टिंग के लिए सैंपल भी भेज दिए गए हैं। लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि पानी में क्लोरीन का काम नहीं किया गया था, जिसकी वजह से ग्रामीणों की तबियत खराब हो गई। वहीं, कुएं के पास गंदगी का आलम भी पसरा हुआ था। हालांकि मामले में अभी भी करीब 40% लोग उल्टी-दस्त के शिकार हुए हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी मामले में लापरवाही बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, लेकिन गिरफ्तारी से इनकार, कहा- माफी भी स्वीकार नहीं
क्या बोले जिला सीईओ?
मामले की जब न्यूज24 के रिपोर्टर के द्वारा स्थानीय जनपद सीईओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में दूषित पानी पीने से नागरिकों के स्वास्थ्य बिगड़ा था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा था। लेकिन खंडवा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद पूछताछ होगी।
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
4 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines