मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हैरान करने वाली एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां 35 महिला पंडितों ने 14 जोड़ों की शादी करवाई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस सामूहिक शादी का आयोजन और इसके खर्चे की सारी जिम्मेदारी एक किसान ने उठाई है। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल सभी 14 जोड़े आर्थिक रूप से कमजोर थे। इस विवाह की सारी रस्में और विधियों को गायत्री परिवार की महिला पंडितों द्वारा पूरा करवाया गया। इस अनोखे सामूहिक विवाह का आयोजन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत किया गया है।
शादी में 8 बड़े संत शामिल
यह मामला खरगोन जिले के कसरावद ब्लॉक के साटकुर गांव का है। गांव के किसान और कांट्रेक्टर प्रकाश पाटीदार ने दरियादिली दिखाते हुए गांव में नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया है। इस शादी में सभी 14 जोड़ों ने हिस्सा लिया है, जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे। गायत्री परिवार की 35 महिला पंडितों ने इन 14 जोड़ों की पूरी रीति-रिवाज और विधि-विधान से शादी करवाई। इतना ही नहीं, शादी के बंधन में बंधने के बाद इन सभी नवविवाहित जोड़ों ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी, स्वामी शिव चैतन्य जी (शंभू बाबा) समेत 8 संतों से आशीर्वाद लिया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी इस शादी समारोह में शामिल रहे और उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरप्लान, महिला संवाद अभियान दिलाएगा सत्ता
दुल्हनों को 75 हजार रुपये का गिफ्ट
प्रकाश पाटीदार ने कहा कि नवविवाहित 14 जोड़ों की इस शादी के साक्षी 5 हजार से ज्यादा लोग बने। सभी के भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस सामूहिक शादी के सभी दूल्हों को घोड़ी और दुल्हनों को बग्गी में बैठाकर वेडिंग वेन्यू पर लाया गया। इसके अलावा सभी दुल्हनों को गिफ्ट में अलमीरा, बेड, कूलर, प्रेशर कुकर सहित कुल 11 आइटम दिए गए। इन सभी सामान की कीमत करीब 75 हजार रुपये है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines