बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरप्लान, महिला संवाद अभियान दिलाएगा सत्ता

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एजेंडा शुरू किया है। सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिला संवाद अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

Bihar Mahila Samvad Abhiyan

सौरव कुमार

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं, इसी बीच पार्टियां राज्य की जनता को लुभाने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एजेंडा शुरू किया है, जो तेजस्वी यादव के ‘माई बहिन मान योजना’ के खिलाफ काम करेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिला संवाद अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इसके तहत पूरे बिहार में अगले 2 महीने तक महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

बिहार के बड़े वोटबैंक पर नीतीश की नजर

इस अभियान के जरिए नीतीश कुमार बिहार की आधी आबादी के बड़े वोटबैंक को लुभाना चाहते हैं। इस अभियान के तहत बिहार के करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। सीएम नीतीश कुमार आज 50 प्रचार वाहनों को पटना से रवाना करेंगे। पूरे बिहार में अगले 2 महीने तक 70 हजार जगहों पर अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे। इस अभियान के तहत करीब 600 प्रचार वाहनों के जरिए बिहार के गांव-गांव में महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

महिला संवाद अभियान

इस बड़े अभियान में बिहार की करीब 1.25 लाख से ज्यादा जीविका दीदियां भी शामिल होंगी। इस महिला संवाद के जरिए नीतीश सरकार ना सिर्फ महिलाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी, बल्कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के बड़े निर्णयों, जिसमें महिला आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना शामिल हैं, इन सारे फैसलों और सरकारी योजनाओं को भी बिहार की एक-एक महिला तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। महिला संवाद के जरिए नीतीश कुमार की नजर एक बड़े वोटबैंक साधने की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ