MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुए बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 10 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 13 लोग खरगोन जिले हैं, जबकि पांच लोग बड़लानी जिले के हैं। धार जिले के 3 और इंदौर जिले का एक यात्री शामिल हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान भी हो गई है।
मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं, शिवराज सरकार की तरफ से मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे का ऐलान भी कर दिया गया है। घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार, जबकि मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
अभी तक आए मृतकों की संख्या
- विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 साल निवासी गंधावड़, थाना ऊन खरगोन
- सोम पिता दिनेश 11 माह निवाली घेगांवा थाना ऊन खरगोन
- दुरगेश पिता साजन सिंह 20 साल निवासी मोटापूरा थाना ऊन खरगोन
- मुस्कान पिता कालू 14 साल निवासी देवगुराड़िया इंदौर
- संजय पिता पंडरी 30 साल निवासी सुरपाल थाना ऊन खरगोन
- देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा निवासी धरमपुरी धार
- धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा थाना मेनगांव खरगोन
- संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल निवासी छालपा मेनगांव खरगोन
- साविता बाई पति भगवान वर्मा निवासी मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी
- रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर 60 साल निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
- प्रियांशु पिता लखन 1 साल निवासी अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन
- आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
- लष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
- मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
- विजय निवासी सुरपाला थाना ऊन खरगोन
- सुखदेव पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
- मलु बाई पति भगवान निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
- कान्हा पिता संतोष पाटीदार पिपरी थाना ऊन खरगोन
- कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
- पिंकी पति कालू वास्कले निवासी जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी
- सुमित पिता कमल निवासी बोरखड़ थाना मनावर धार
- अर्जुन निवासी जोटपुर थाना मनावर, धार
तेज रफ्तार में थी बस
वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी। जो हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। वहीं घटना के बाद एसडीएम का कहना है कि पहली नजर में यह बात सामने आ रही है कि हो सकता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आया होगा। जिसके चलते यह घटना हुई है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
15 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines