Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में लगातार कब्रिस्तानों में कब्रों को खोदे जाने के मामले सामने आ रहें हैं. हाल ही में दो कब्रों से छेड़छाड़ की गई है. मामले की सूचना पर मुस्लिम समाज के काफी लोग एकत्र हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी की है. शहर काजी को आशंका है कि या तो तंत्र क्रिया की जा रही है या फिर महिलाओं की कब्र को खोदने के बाद शव के साथ घिनौना काम किया जा रहा है. कब्रिस्तान में लगे CCTV कैमरे में 2 युवक नग्न अवस्था में दिखाई दिए हैं. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
2 कब्रें खुली पाई गईं
खंडवा के मुस्लिम कब्रिस्तान में एक बार फिर कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है. घटना शहर के बड़े कब्रिस्तान में सोमवार सुबह दो कब्रें खुली पाई गईं. इनमें से एक कब्र हाल ही में दफनाई गई एक महिला की है, जबकि दूसरी कब्र की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान अन्य कब्रों की भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह की वारदात किसी और कब्र के साथ तो नहीं हुई. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए ले लिया है. इसके अलावा पुलिस लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- Indore: कई सांपों को पकड़ चुका कांस्टेबल कोबरा से हारा, हाथ पर काटा तो जहर ने मारा
2 संदिग्ध युवक हुए सीसीटीवी में कैद
घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, शहर काजी भी मौके पर पहुंचे. महिला के परिजनों की मौजूदगी में कब्र को फिर से ठीक किया गया. वहीं मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए हैं, जो रात के समय कब्रों के पास पूरी तरह निर्वस्त्र खड़े दिखाई दिए. इनमें से एक आरोपी खंभे पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा ढकने की कोशिश करता दिखा. पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले भी 6 कब्रें खोली थीं. इस मामले में एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो कब्रों कुछ नुकसान पहुंचाया गया है. सूचना पर फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस की जांच जारी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
4 महीने पहले भी हुई थी ऐसी घटनाएं
लगभग 4 महीने पहले 20 मई को भी 6 कब्रो को खोदने की घटना हुई थी. खंडवा के कोतवाली थाना और मोघट थाना क्षेत्र में कब्रों का खोदा गया था. बड़ा कब्रिस्तान खंडवा में 3 दिन पुरानी तीन कब्र और सिहाड़ा कब्रिस्तान में तीन कब्र से छेड़छाड़ करने की घटना हुई थी. कोतवाली क्षेत्र के बड़ा कब्रिस्तान में तीन महिलाओं ओर मोघट थाना क्षेत्र के सिहाड़ा कब्रस्तान में 2 पुरुष एक महिला की कब्र की फारसी हटा कर छेड़खानी की गई थी. वहीं इस मामले में खंडवा शहर के काजी सैयद निसार अली का कहना है कि 4 महीने पहले भी क्रबो के साथ छेड़छाड़ हुई थी जो महिलाओं की थीं अब फिर से घटना हूई है. हमने सीसीटीवी लगवा लिए थे. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हैं. कब्रों से कोई ऐसा करता है हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है. पहले जो घटना हूई की हम तांत्रिक क्रिया समझ रहे थे, लेकिन अभी जो फुटेज सामने आए हैं. उसमें व्यक्ति कपडे पूरे उतारकर आया है जो आशंका किसी और हो रहा है.
यह भी पढ़ें- किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले हेड कांस्टेबल को मिली सजा, एसपी ने किया सस्पेंड
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines