किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले हेड कांस्टेबल को मिली सजा, एसपी ने किया सस्पेंड

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड में सहकारी समिति लहार पर खाद लेने के लिए सोमवार सुबह से ही किसानों की लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान दोपहर के समय समिति पर अव्यवस्था होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन में लगे किसानों पर लाठी भांज दी थी।

Bhind News, Bhind Latest News, Bhind Police, Bhind SP, Lahar Cooperative Society, Fertilizer, Farmers, Lathi Charge, भिंड न्यूज, भिंड ताजा खबर, भिंड पुलिस, भिंड एसपी, लहार सहकारी समिति, खाद, किसान, लाठीचार्ज

निलंबित

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड में तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को खुली सहकारी समिति लहार पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान दोपहर के समय समिति पर अव्यवस्था होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन में लगे किसानों पर लाठी भांज दी थी। लाठीचार्ज होने के कारण कई किसान भी घायल हो गए थे। जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया। इस घटना का एसपी ने संज्ञान लेते हुए लहार थाने के प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

खाद लेने के लिए सुबह से लगी थी किसानों की लाइन

सोमवार को लहार सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन लगी हुई थी। इस दौरान मौके पर किसानों की बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था बिगड़ गई थी। जिसके बाद समिति के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची लहार थाना पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए किसानों को जमीन पर बैठने के लिए कहा। सुबह से लाइन में लगे किसानों ने इसका विरोध किया, तो मौके पर हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया था। अचानक हुए लाठीचार्ज के कारण किसानों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लाठी चार्ज के कारण कई किसान घायल हो गए थे।

विधायक अंबरीश शर्मा ने की थी कार्रवाई की मांग

खाद लेने के लिए लहार क्षेत्र के किसान सुबह से भूखे-प्यासे सहकारी समिति पर लाइन में लगे हुए थे। किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद पीड़ित किसानों ने मामले की सूचना विधायक अंबरीश शर्मा को दी थी। जिसके बाद विधायक ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस और प्रशासन के आलाअधिकारियों से इस संबध में बात की। इस दौरान विधायक ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की थी और इस घटना को किसानों का अपमान बताया था। जिसके बाद एसपी असित यादव ने घटना का संज्ञान लिया और लाहर के प्रधान आरक्षक की इस हरकत को पुलिस रेग्युलेशन सेवा के विपरीत बताते हुए थाने के प्रधान आरक्षक रामराजा गुर्जर को निलंबित कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ