Khajuraho Dance Festival 2024 Guinness World Record: मध्य प्रदेश और भारत की संस्कृति दुनिया में खास पहचान दिलाने वाले खजुराहों नृत्य समारोह ने बीते दिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। दरअसल, बीती शाम 20 फरवरी, 2024 को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहों में 50वें खजुराहों नृत्य समारोह की शुरुआत की गई। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। यहां राग बसंत की लय पर 1484 कथक डांसरों ने अपने कदमों को ठिरकाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है।
सीएम मोहन यादव ने ही बधाई
सीएम मोहन यादव ने इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम करने और कीर्तिमान रचने पर सभी कथक डांसरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विकास की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे ही भगवान नटराज महादेव को 1484 कथक डांसरों का नृत्य भगवान नटराज महादेव को समर्पित एक साधना है, जिसने हमें आज गौरवान्वित किया है। यह ईश्वर से जुड़ने का सीधा रास्ता है।
यह भी पढ़ें: संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का खजाना हैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम, बोले- MP राज्यपाल मंगुभाई पटेल
20 मिनट चला 1484 कथक डांसरों का नृत्य
वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले 1484 कथक डांसरों के नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी हैं, जिन्होंने इस समारोह के लिए डांसरों की कोरियोग्राफी की। राग बसंत पर 1484 कथक डांसरों का यह नृत्य करीब 20 मिनट चला था।
संगीत में भी मिल चुका है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब
बता दें कि, डेढ़ महीने पहले ही विश्व संगीत नगरी ग्वालियर में तानसेन समारोह के तहत ताल दरबार कार्यक्रम में एक साथ 1,282 तबला वादकों की परफॉर्मेंस की गई थी, जिसके लिए उनका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
16 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines