राजस्थान विवाद में कमलनाथ की एंट्री, गहलोत-पायलट मामला खत्म करने की मिली जिम्मेदारी

Kamal Nath (file photo)

Kamal Nath (file photo)

Kamal Nath: राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी विवाद बढ़ता जा रहा है। सचिन पायलट के अनशन के बाद कांग्रेस आलाकमान इस मामले में एक्टिव हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ की भी एंट्री हुई है।

विज्ञापन

कमलनाथ को विवाद खत्म करवाने की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को अशोक गहलोत और पायलट विवाद खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद कमलनाथ ने दिल्ली में सचिन पायलट से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच लंबे वक्त तक चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच हुई 2 घंटे से ज्यादा मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

अशोक गहलोत से भी कर सकते हैं मुलाकात

कमलनाथ ने पहले सचिन पायलट से मुलाकात की है, जबकि अब बताया जा रहा है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले को स्थाई फार्मूला निकालने की कोशिश की जा रही है।

कमलनाथ सबसे अनुभवी

बताया जा रहा है कि कमलनाथ कांग्रेस में सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल हैं, ऐसे में पंजाब और मध्य प्रदेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुए घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ को यह जिम्मेदारी दी है। कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के सीनियर नेताओं से मुलाकात भी की है, जिसमें पायलट और गहलोत विवाद को लेकर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ