कमलनाथ ने हिंदू राष्ट्र पर दिया बड़ा बयान, उमंग सिंघार की मांग पर भी दिया जवाब
Edited By Arpit Pandey

kamal nath hindu nation statement
Edited By Arpit Pandey

kamal nath hindu nation statement
MP Politics: कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री की कथा हुई है। जहां एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की मांग उठी। जिस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के आदिवासी मुख्यमंत्री वाली मांग पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जबकि उन्होंने कांग्रेस में टिकट वितरण की स्थिति भी क्लीयर कर दी है।
दरअसल, जब कमलनाथ से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा ‘उन्होंने हिंदू राष्ट्र की नहीं बल्कि सर्वधर्म की बात कही है। धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार का पूरा दिन सर्वधर्म के लिए डेटिकेट किया था। सब धर्मों के लोगों को मंच पर बुलाया था। ऐसे में हिंदू राष्ट्र बनाने की बात क्या है, जब 82 लोग देश में हिंदू तो हैं ही। ऐसे में इतनी बड़ी परसेंटेज में हैं तो कोई बहस की बात नहीं है। जब 82 प्रतिशत हिंदू हैं तो हम यह कहें की यह हिंदू राष्ट्र है, केवल यह कहने की आवश्यकता नहीं है, आंकड़े बताते हैं।’ कमलनाथ का यह बयान अहम माना जा रहा है।
बता दें कि छिंदवाड़ा के सिमरिया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। जिसका आयोजन उनके बेटे नकुलनाथ करा रहे हैं। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने निशाना साधा था। जिस पर कमलनाथ ने जवाब दिया था। जबकि अब उन्होंने हिंदू राष्ट्र पर भी अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट कर दी है।
वहीं कमलनाथ ने आगामी चुनाव में टिकट वितरण पर भी बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि फिलहाल टिकट वितरण पर मंथन चल रहा है। लेकिन जिसको टिकट देना है, उनके लिए इशारा कर दिया गया है। क्योंकि टिकट घोषित करने की जल्दबाजी नहीं है। दरअसल, पहले कांग्रेस की तरफ से बताया गया था कि इस बार टिकट पहले से ही फाइनल कर दिए जाएंगे। जबकि कुछ सीटों पर जल्द ही टिकट का ऐलान होगा। लेकिन कमलनाथ के बयान के बाद माना जा रहा है कि टिकट अभी घोषित नहीं किए जाएंगे।
वहीं कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के आदिवासी मुख्यमंत्री वाले बयान पर कमलनाथ ने कहा ‘कौन क्या होगा और क्या होना चाहिए, यह मध्य प्रदेश की जनता को तय करना है। इसलिए किसी के कुछ कहने या न कहने से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। जो कहने वाले हैं वह भी क्या है वो आप सब जानते हैं।’ कमलनाथ के इस बयान को अहम माना जा रहा है। क्योंकि उमंग सिंघार को उनका करीबी माना जाता है। बता दें कि उमंग सिंघार ने हाल ही में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आदिवासी नेता को सीएम बनाए जाने की वकालत की थी।
ये भी देखें: Kamalnath ने इशारों-इशारों में कही बड़ी बात, मौजूदा विधायकों के टिकट भी काट सकती है Congress
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: