Jyotiraditya Scindia Statement on Gyanvapi Case, ग्वालियर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक बयान से देश के बहु चर्चित ज्ञानवापी मामले में नया आ गया। मंत्री का कहना है कि यहां पवित्र शिवलिंग को मुगल आक्रमणकारियों से उनके पूर्वजों ने संरक्षित किया था। सिंधिया ने यह भी कहा कि भले ही कोई इसके मस्जिद होने के दावे करता रहे, लेकिन यह अपने आप में बड़ी सच्चाई है कि ज्ञानवापी अतीत में मंदिर था। सच्चाई की राह में संघर्ष तो बहुत होते हैं, लेकिन जीत हमेशा सच की होती है।
-
ग्वालियर में परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात ग्वालियर में कही है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार रात को यहां के लक्ष्मीबाई समाधि मैदान में चल रहे 77वें रामलीला मंचन के दौरान बतौर अतिथि शिरकत की थी। वह अपनी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और युवराज महान आर्यमन सिंधिया के साथ इसका मंचन देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रामलीला देखने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए सिंधिया राजवंश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सच्चाई की राह में संघर्ष तो बहुत होते हैं, लेकिन जीत हमेशा सच की होती है और यह बहुत बड़ा सच है कि ज्ञानवापी बीते काल खंड में एक मंदिर होता था।
यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद बने हालात पर सिंधिया का तंज, एक नेता कह रहा है दूसरे नेता के कपड़े फाड़ो
काशी और ग्वालियर का गहरा नाता बताते हुए सिंधिया ने कहा कि काशी के सबसे बड़े घाट गंगा महल और बालाजी घाट उनके राजपरिवार ने ही स्थापित किए थे। इसके अलावा बहुत से दूसरे घाटों और मंदिरों के संरक्षण पर भी सिधिया राज घराने ने काम किया। ज्ञानवापी मंदिर भी इसी प्रयास का हिस्सा था। इस बारे में और ज्यादा बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महादजी सिंधिया के शासनकाल में जब विदेशी आक्रांता हमारे देश में आए और उन्होंने यहां की धार्मिक धरोहर को मिटाने की नापाक कोशिश की तो सिंधिया राजपरिवार की तरफ से अनेक मंदिरों का संरक्षण किया। महारानी बैजाबाई ने ज्ञानवापी कुएं में शिवलिंग का संरक्षण करके माता अहिल्याबाई के साथ दोबारा काशी को स्थापित किया था।
यह भी पढ़ें: हमेशा ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोचिए…, छात्रों को PM मोदी ने दी सलाह, जानें और क्या-क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जबकि वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के मंदिर या मस्जिद होने का विवाद कोर्टमें विचाराधीन है। हालांकि कोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI Department) द्वारा किए गए सर्वे में भी मंदिरों में हिंदू धर्म से जुड़े कई प्रतीक भी मिले हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान की अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। माना जा रहा है कि सिंधिया अभी भी यहां शिवलिंग के विराजमान होने का प्रमाण साबित करना चाह रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सिंधिया का बयान वाकयी ज्ञानवापी के असल इतिहास को उजागर करने वाला रहेगा।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
14 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
18 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines