MP कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद बने हालात पर सिंधिया का तंज, एक नेता कह रहा है दूसरे नेता के कपड़े फाड़ो

MP Election Jyotiraditya Scindia taunt on Congress Ticket Distribution: सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया। आज वही लोग पिछड़े वर्ग की बातें कर रहे है।

Madhya Pradesh Assembly Election, Assembly Election, MP Election, Jyotiraditya Scindia, Congress Ticket Distribution, Congress, BJP, Hindi News, Madhya Pradesh News

करन मिश्रा, ग्वालियर: आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा C17 विमान फिलिस्तीन भेजने को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंधिया ने कहा कि फिलहाल मुझे इसकी सूचना नहीं है, मैं चुनाव के समय बिजी हूं लेकिन, पीएम मोदी की यही सोच और विचारधारा है कि हमारे जितने भी भारतीय नागरिक हैं उनको सकुशल भारत लाया जाए। सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया। आज वही लोग पिछड़े वर्ग की बातें कर रहे है।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया

सिंधिया ने अखिलेश यादव द्वारा चुनाव के वक्त जातिगत जनगणना की कांग्रेस को याद आने की बात कहकर सवाल खड़े करने पर कहा कि प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी सभी लोग, हम सभी यही बात कह रहे हैं कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सदैव जातिगत जनगणना का विरोध किया है, चाहे मंडल कमीशन का समय हो या उसके पूर्ण रूप से क्रियानवयन के बीपी सिंह का समय रहा हो इन्होंने हमेशा विरोध किया था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग का सदैव विरोध किया है और उन्होंने मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया। आज वही कांग्रेस पिछड़े वर्ग की बातें कर रहे है।

इस दौरान सिंधिया ने कहा, जिस कांग्रेस ने सदैव पिछड़े वर्ग का शोषण किया है आज वह कांग्रेस पिछड़े वर्ग की बात कर रही है। कांग्रेस ने सदैव दलित समाज का शोषण किया है, जिसने बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हराया है, जिसने अंबेडकर जी को हराया उसे पद्मश्री से सम्मानित किया, यही कांग्रेस असली चेहरा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अहंकार में है ,जो दूसरे नेताओं के बारे में ऐसी बातें करती है।

समय आ चुका है 17 नवंबर में मध्य प्रदेश जनता भी उन्हें सबक सिखाएगी और कांग्रेस ने जो वादा खिलाफी भ्रष्टाचार किया है, उसका पूर्ण रूप से दंड मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को देगी। इस दौरान सिंधिया ने गुना सीट होल्ड होने के साथ ही चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि गुना सीट पर अभी टिकिट नहीं हुआ है। उस पर मंथन के बाद प्रदेश और केंद्र का नेतृत्व अगले एक-दो दिन में इसकी घोषणा कर देगा।

कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद बने हालात पर सिंधिया का तंज

कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद बने हालात पर सिंधिया ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में तो अंदर, बाहर, ऊपर और नीचे विरोध है। चारों तरफ से विरोध ही विरोध है और तो और कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं में भी बहुत विरोध है। एक नेता कह रहा है दूसरे नेता के कपड़े फाड़ो, दूसरा नेता कह रहा है कि ए फॉर्म बी फार्म आप देते हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जिस पार्टी के अंदर इतना विरोध हो रहा हो, जिस पार्टी के अंदर कपड़े फट रहे हों, जिस पार्टी के अंदर शीर्ष नेताओं दोनों के बीच घमासान चल रहा हो, भगवान ना करें यदि शासन की बागडोर उनके हाथ में आए तो, प्रदेश की करोड़ जनता का हाल क्या होगा।

पीएम द्वारा गुजरात का दामाद बताने के सवाल पर बोले सिंधिया

सिंधिया ने पीएम मोदी द्वारा गुजरात का दामाद बताने के सवाल पर कहा कि मैं PM का धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं जीवन भर उनका कृतघ रहूंगा। सिंधिया स्कूल के ऐतिहासिक दिन पर प्रधानमंत्री जी के कदम पड़े और सिंधिया स्कूल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। मैं ह्रदय की गहराइयों से उनका धन्यवाद देता हूं।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ