jyotiraditya scindia के Digiyatra प्रोग्राम लॉन्च करने के बाद अब देश में हवाई यात्रा का अनुभव बदलने वाला है, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज से देश के तीन एयरपोर्ट पर Digiyatra योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अब हवाई यात्रियों की पहचान FRT (Face Recognition Technology) तकनीक से होगी। यानि आज से हवाई यात्री का चेहरा ही उसका बोर्डिंग पास होगा.
देश के तीन एयरपोर्ट पर शुरू हुई सुविधा
digiyatra प्रोग्राम की शुरुआत देश के तीन एयरपोर्ट से हुई है। इन तीन एयरपोर्ट में वाराणसी (Varanasi) दिल्ली (Delhi) और बेंगलुरु (Bangalore) शामिल हैं। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेपरलेस डीजी यात्रा सर्विस का वर्चुअली उद्घाटन किया, जहां वाराणसी एयरपोर्ट पर पहली विमान यात्री डॉ सुचिता शर्मा ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। इस योजना को लेकर तीनों एयरपोर्ट को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।
जानिए क्या है यह तकनीक
digiyatra प्रोग्राम के तहत अब हवाई यात्रा आसान और पेपरलैस हो जाएगी, जिसमें यात्रियों का डाटा फेस रिकोग्निशन तकनीक की मदद से ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस हो जाएगा। यानि यात्रियों की पूरी जानकारी पेपर लैस हो जाएगी, जिससे पेपर की बचत भी होगी। बता दें कि फेस रिकोग्निशन तकनीक की मदद से किसी व्यक्ति की लो रेजोल्यूशन कैमरै की मदद से पहचान हो जाएगी, खास बात यह है कि अगर किसी यात्री ने चश्मा, मास्क, बिग या फिर अन्य कोई सामान पहना है तो भी एफआरटी तकनीक की मदद से उसकी पहचान हो जाएगी।
बता दें कि भारत में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने इस तकनीक को बनाया है, जिसका इस्तेमाल अब तक रक्षा क्षेत्र में ही होता था, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इस तकनीक इस्तेमाल एयरपोर्ट पर भी होने लगा है, ऐसे में अब इसकी शुरुआत भारत में भी हो रही है।
सिंधिया ने किया ट्वीट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”आज, विमान यात्रा में सहजता का नया अध्याय जोड़ते हुए Facial Recognition System (FRS) को आधार बना DigiYatra सेवा की शुरुआत का शुभारंभ हो चुका है। सहजता का पर्याय, हवाई यात्रा में नया अध्याय!। किसी भी एयरलाइन द्वारा यात्रा कर रहे सभी घरेलू यात्री #DigiYatra ऐप डाउनलोड कर, एयरपोर्ट एंट्री से लेकर, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट तक अपने समय की बचत करते हुए एक सहज यात्रा का आनंद उठा पाएंगे, जिससे विमान यात्रा भी सुगम बनेगी।” सिंधिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट नंबर 3 पर इसकी शुरुआत की, इस सेवा को आज बेंगलुरु और वाराणसी में भी शुरू किया गया।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines