वकालत से सियायत तक...कौन हैं Jitu Patwari, जो बने Madhya Pradesh कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Jitu Patwari MP Congress President: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी जीतू पटवारी को सौंपी है, जानिए कौन हैं वे और उनके बारे में सब कुछ…

Jitu Patwari

Jitu Patwari

Madhya Pradesh Congress New State President Jitu Patwari: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष दिया है। कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी के दिग्गज नेता जीतू पटवारी को सौंपी गई है। OBC वर्ग से आने वाले जीतू पटवारी इंदौर जिले के राउ विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, क्योंकि वे इस साल का चुनाव हार गए हैं। वे प्रदेश के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने राऊ विधानसभा क्षेत्र से साल 2013 और 2018 में 2 बार विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन 2023 का चुनाव हार गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जीतू के पिता भी कांग्रेस मेंबर रह चुके

जीतू पटवारी का पूरा नाम जितेंद्र पटवारी है। वे 19 नवंबर 1973 को इंदौर के एक छोटे से शहर बिजलपुर में जन्मे थे। वे इंदौर के सरकारी मल्टी मल्हार आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़े। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से ग्रेजुएशन की। LLB की डिग्री भी ली। जीतू के पिता रमेश चंद्र पटवारी भी कांग्रेस के सदस्य रह चुके थे। वहीं जीतू इस समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें उच्च शिक्षा, युवा और खेल मामलों का मंत्री बनाकर जिम्मेदारी दी गई थी।

Jitu Patwari Appointment Letter

Jitu Patwari Appointment Letter

विज्ञापन

राहुल गांधी के करीबी हैं जीतू पटवारी

जीतू पटवारी कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के करीबी हैं। वे अकसर राहुल गांधी के साथ देखे जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वे राहुल गांधी के साथ नजर आए थे। वे संगठन में भी अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। राहुल गांधी से करीबियों के चलते ही कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस सफलता हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ