---विज्ञापन---

Chhattisgarh कांग्रेस के 2 पूर्व विधायक पार्टी से निकाले गए, 6 साल तक नहीं लड़ पाएंगे कोई चुनाव

Congress Expelled Former MLA: कांग्रेस ने 2 पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। साथ ही एक पूर्व मंत्री को नोटिस जारी करके 3 दिन में जवाब मांगा है। जानिए क्या मामला है...

---विज्ञापन---

Congress Expelled Two Former MLA From Chhattisgarh: कांग्रेस ने 2 पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायकों पर कार्रवाई हुई है। इनके नाम बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल हैं, जो अगले 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल, दोनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चुनाव में हार का ठीकरा फोड़ा था। गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी ने दोनों पूर्व विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसके जवाब में दोनों विधायकों ने फिर सवाल उठाए तो निष्कासन की कार्रवाई की गई। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।

 

---विज्ञापन---

हाईकमान की ओर से आदेशों में यह कहा गया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निष्कासन आदेश जारी किए। इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये गये थे, जो तथ्यहीन और निराधार हैं। नोटिस के प्रस्तुत जबाव/स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आदेशानुसार 14 दिसम्बर 2023 को निष्कासन आदेश जारी किए जाते हैं। पूर्व विधायक डॉ. विनय जयसवाल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के ऊपर भी सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये गये, जो तथ्यहीन, निराधार हैं। प्रस्तुत जवाब/स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों से मुक्त होते ही खेत में करते दिखे काम, खुद शेयर किया Video

---विज्ञापन---

पूर्व मंत्री को नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांगा

वहीं निष्कासन पर सवाल उठाते हुए विधायकों ने कहा कि हाईकमान कार्रवाई कर रही है, क्योंकि हम आदिवासी हैं। विनय जयसवाल पिछड़ा वर्ग से हैं, जो ग़लत कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जो बता रहा है उस पर कार्रवाई की जा रही है। कैबिनेट मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? TS सिंहदेव, जिनके कारण कांग्रेस सत्ता से चली गई, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सैलजा जो उनके क्रिया कलापों को ढकने का काम करती रही, उनको सपोर्ट करते रही, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कोरबा से विधायक और भूपेश सरकार में राजस्व मंत्री रहे जय सिंह को नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने उनसे 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

First published on: Dec 14, 2023 11:06 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola