Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक पुलिस के पास गुहार लेकर पहुंचा, तो उसकी शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल इस युवक की पीड़ा यह थी कि उसकी पत्नी बीती 22 अगस्त से लापता है और उसने अपनी बहन पर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता आशुतोष ने पुलिस ने गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी के उसकी बहन से कुछ ऐसे संबंध है कि उसे वह जग जाहिर भी नहीं करता कर सकता. इस बाबत आशुतोष ने पुलिस को अपनी पत्नी और अपनी बहन के बीच के व्हाट्सएप चैट् भी सौंपी. जिसमें हैरान करने वाली बातचीत सामने आई है. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी और उसकी बहन के साथ भाग कर एक साथ रहने की प्लानिंग भी थी. पिछले 22 अगस्त से लापता है. आशुतोष ने शिकायत जबलपुर और मैहर पुलिस से की है, लेकिन अब तक उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा, बल्कि उसकी बहन घर लौट आई है.
यह भी पढ़ें- भोपाल में पति-पत्नी पर तलाकशुदा महिलाओं से रेप और ठगी का आरोप, मिर्ची बाबा से क्या है कनेक्शन?
सात साल पहले हुई थी शादी
मैहर थाना क्षेत्र के रहने वाले आशुतोष की 7 साल पहले संध्या से लव मैरिज हुई थी. जिसके बाद पढ़ाई के लिए पति और पत्नी जबलपुर लौट आए और यहीं पर किराए का मकान लेकर रहने लगे. इसी दौरान आशुतोष के मामा की लड़की उसके घर आने जाने लगी. आरोप है कि उसकी पत्नी और उसकी बहन के बीच नजदीक या बढ़ने लगी. दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट होने लगी और दोनों घूमने एक साथ जाया करती थी, लेकिन कभी इस ओर कोई शक नहीं हुआ कि दोनों के बीच में क्या चल रहा है. जब आशुतोष ने अपनी पत्नी के गायब होने के बाद उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट देखी तो वह भी दंग रह गया.
13 अगस्त को भी घर छोड़कर चली गई थी संध्या
शिकायतकर्ता आशुतोष ने बताया कि इसके पहले भी उसकी पत्नी 13 अगस्त को अचानक घर छोड़कर चली गई थी. जब आशुतोष ने पुलिस कंट्रोल के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसकी पत्नी जबलपुर के रांझी की ओर जाते हुए दिखाई दी थी. आशुतोष को शक हुआ कि हो ना हो संध्या उसके मामा की बहन के घर गई है, लेकिन जब आशुतोष वहां पहुंचा तो संध्या वहां भी नहीं मिली. जिसके बाद जबलपुर के रेलवे स्टेशन पहुंचा तो संध्या रेलवे स्टेशन पर बैठे मिल गई. आशुतोष ने संध्या से पूछने की कोशिश की कि वह कहां और किसके साथ गई थी. लेकिन संध्या ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद 22 अगस्त को अचानक संध्या फिर से घर से लापता हो गई.
यह भी पढ़ें- किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले हेड कांस्टेबल को मिली सजा, एसपी ने किया सस्पेंड
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines