केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर को दी 4 हजार करोड़ की सौगात, जानें और क्या-क्या किए वादे

Nitin gadkari

जबलपुर/मंडला: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मध्यप्रदेश में महाकौशल को कई सौगातें दी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश के जबलपुर(Jabalpur) में साढ़े चार हजार करोड़ रुपए लागत से 214 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजना और मंडला में 329 किमी लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया।

विज्ञापन

इसके अलावा जबलपुर में लॉजिस्टिक हब बनाने की स्वीकृति दी। इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक मौजूद थीं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में एमपी में 6 लाख करोड़ की रोड बनाने का टारगेट है। इसके लिए पैसे नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि नागपुर से जबलपुर मेट्रो शुरू करने का प्लान है। वहीं मंडला में गडकरी ने कहा, विकास के लिए रोड अच्छे होने चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सड़क अच्छी रहेगी तो क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां की कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी। वनवासियों में जो सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक तौर पर पिछड़े हैं, उनका विकास करना राज्य एवं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर को दी ये सौगात

साढ़े चार हजार करोड़ रूपए लागत की 8 परियोजनाओ का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
जबलपुर में लॉजिस्टिक हब बनाने की स्वीकृति दी।
जबलपूर–नागपुर के बीच मेट्रो रेल सेवा चलाने का ऐलान किया।
दमोह– जबलपुर सड़क को फोर लेन किया जायेगा।
कटंगा गोरखपुर रोप-वे, शहर के अनेक मार्गों का नवीनीकरण करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया।
प्रदेश में इक्कीस नए पुल और पांच ग्रीन फील्ड भी बनाए जाएंगे।
जबलपुर में 8 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत
जबलपुर में 8 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत हुई। इनमें 7 सड़कों की आधारशिला रखी गई। एक सड़क का लोकार्पण हुआ। जबलपुर से कुंडम, बरेला से मानेगांव, मानेगांव से राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग से कुश्नेर, कुश्नेर से अमझर और कुंडम से निवास सड़क समेत जबलपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन

मंडला में 5 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

मंडला जिले में 1261 करोड़ रूपए की लागत से 329 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों की शुरूआत की गई। इनमें कुण्डम से शहपुरा 36 किमी, शहपुरा से डिंडोरी 37 किमी, डिंडौरी से सागरटोला 86 किमी, डिंडौरी से मंडला 101 किमी और 53 करोड़ रूपए की लागत से समनापुर से बजाग मार्ग का भूमिपूजन किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ