मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले टीचर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दरअसल, उसे शादी का झांसा देकर जबलपुर से गोरखपुर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही किराए के मकान में रहते हैं। आरोपियों ने मारने से पहले उस शख्स से जेवर और नकदी लूटी और शादी का झांसा देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस हत्या के मामले में कई खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला का असली नाम साहिबा बानो है और उसने हत्या की बात भी स्वीकार कर ली है। पुलिस ने भी खुलासा किया कि साहिबा ने अपना फर्जी आधार कार्ड हिंदू नाम पर बनवाया था। पुलिस ने जांच में खुलासा करते हुए बताया कि महिला नाम बदलने के साथ ही फर्जी आधार के साथ-साथ अपनी मांग में सिंदूर भर कर रहने लगी थी, ताकि किसी को शक न हो। फिर टीचर को अपनी बातों में फंसाकर उसे एमपी से गोरखपुर बुलाया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुछ दिन पहले एक शख्स ने अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा के दौरान अपनी समस्या साझा की थी। उसने अपनी शादी से जुड़ा सवाल किया था कि उसकी शादी नहीं हो रही है। यही सवाल उसकी मौत की वजह बन गया। उस शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया। इससे ठगों को ठगी करने का मौका मिल गया। बता दें, गोरखपुर की रहने वाली एक महिला ने अपना नाम बदल उसे अपने यहां बुलाकर शादी का झांसा दिया। फिर उससे सारी नकदी और जेवर लूटकर साजिश के तहत अपने दोस्तों के मिलकर उसकी हत्या कर दी।
कैसे की गई हत्या?
साहिबा बानो ने पहले तो अपना नाम बदलकर अपने साथी कौशल कुमार के साथ मिलकर प्लान बनाया। उसने योजना के तहत मृतक से फर्जी शादी कर उसकी जमीन हड़प ली। साजिश के मुताबिक, महिला का साथी टीचर से मिलने एमपी गया। जहां उसने साहिबा यानी खुशी को अपनी बहन बताकर शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे खुशी-खुशी मान गया और कुछ दिनों तक फोन पर बात की। फिर इसके बाद टीचर को शादी करने के लिए गोरखपुर बुलाया गया, जहां पहले से ही योजना बना कर रखी गई थी। खुशी तिवारी के बुलाने पर टीचर को महिला का साथी अपने साथ कमरे पर लेकर चला गया। इसके बाद साहिबा, टीचर और उसका साथी एक ही साथ रहने लगे।
इस साजिश के तहत साहिबा और उसके साथी ने टीचर से एक हलफनामा बनवाया। अगर उसकी मौत किसी वजह से हो जाती है, तो उसकी सारी संपत्ति की वारिस उसकी पत्नी बनेगी। इसके बाद साहिबा और उसके साथी ने अन्य एक व्यक्ति की मदद से हत्या की साजिश रची। 5 जून को टीचर को अपने साथ लेकर कुशीनगर के होटल लेकर पहुंचे। उसके बाद वहां नकली शादी करवाई। इसके बाद आरोपियों ने शिक्षक के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया। फिर वहां से तीनों उसे सुकरौली ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को झाड़ियों में फेंककर सारी ज्वैलरी समेत पैसे लेकर भाग गए।
वीडियो में क्या हुआ था वायरल
दरअसल , अनिरुद्धाचार्य की कथा में गए शख्स ने अपनी परेशानी बताई थी कि जिसमें उसने कहा था कि उसकी शादी नहीं हो रही है। उसके पास 18 एकड़ जमीन है, लेकिन उसकी शादी न होने से वो काफी परेशान है। टीचर का ये वीडियो वायरल होकर साहिबा के पास चला गया। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस टीचर की सारी संपत्ति हड़पने का प्लान बनाया।
ये भी पढ़ें- हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines