दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले इरशाद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि जबलपुर के पाटन निवासी इरशाद आंदोलन में शामिल हुआ था, जहां उनकी आंख में गंभीर चोट आई है.
इस पूरे मामले पर इरशाद के बड़े भाई शेख मुस्तफा मंसूरी ने कहा, ‘हमें 20 तारीख की शाम करीब 8 बजे उसके एक दोस्त के जरिए जानकारी मिली कि वह जंतर-मंतर में घायल हो गया है. खबर सुनकर हम काफी घबरा गए थे. पिताजी दिल्ली पहुंच चुके हैं और वहीं उसकी देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इरशाद की आंख का ऑपरेशन हो चुका है.’
यह भी पढ़ें : छात्रों के गुस्से को शांत कराने के लिए मोदी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, 24 घंटे में उठाए ये कदम
घर वालों का कहना है कि हमें पहले से यह जानकारी नहीं थी कि वह जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा है. हमें तो तभी पता चला, जब वह घायल होकर अस्पताल पहुंच गया. इरशाद ने इंदौर से MBA की पढ़ाई की है और दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैं.
हालांकि, सरकार का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि छात्रों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पैलेट गन यूज की गई थी.
यह भी पढ़ें : ‘पुलिस ने छात्रों पर चलाई पैलेट गन…’, राहुल गांधी का दावा; पीड़ित के जख्म भी दिखाए
‘पुलिस ने छात्रों पर चलाई पैलेट गन…’, राहुल गांधी का दावा
राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पीड़ित युवक को मीडिया के सामने पेश किया. राहुल गांधी ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे इस छात्र पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है.
यह भी पढ़ें : सरकार के सामने CJP ने रखी तीन मांगें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं; कल फिर होगी बैठक
राहुल गांधी का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. राहुल गांधी ने मीडिया के सामने एक 19 वर्षीय छात्र को लगी गंभीर चोटों को दिखाया और दावा किया कि पैलेट गन का इस्तेमाल होने से कुछ छात्रों की आंखों की रोशनी तक प्रभावित हुई है.
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
3 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
19 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines