पहले किया भगवान को प्रणाम फिर बदमाश ने फेंके दनादन बम, देखें Video

Jabalpur Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। भगवान से आशीर्वाद लेकर एक बदमाश ने घर में दनादन बम फेंके और फायरिंग करते हुए भाग निकला। आखिर क्या है ये पूरा मामला?

Jabalpur MP

Jabalpur Madhya Pradesh Bomb Blast: (इंदर कुमार, जबलपुर) आम लोगों में दहशत बनाए रखने के लिए गुंडे-बदमाश हर हद पार करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में उन्हें ना ही भगवान से डर लगता है और ना प्रशासन का खौफ होता है। मगर क्या आपने कोई बदमाश देखा है जो वारदात को अंजाम देने से पहले भगवान के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाग मांगे और फिर एक के बाद बम फोड़ने लगे। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है मध्य प्रदेश के जबलपुर से।

विज्ञापन

कौन है बदमाश?

विज्ञापन

दरअसल ये मामला जबलपुर के घमापुर इलाके का है। यहां आनंद ठाकुर नामक बदमाश ने रंगदारी ना देने की वजब से एक घर में बमबारी कर दी है। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आनद ठाकुर गली से बाहर आकर मंदिर के सामने हाथ जोड़ता है। दोनों हाथ उठाकर भगवान को प्रणाम करने के बाद आनंद ठाकुर दूसरी गली की ओर मुड़ जाता है। एक घर के सामने पहुंच कर आनंद अपनी जेब से दो बम निकालता है और एक-एक करके उन्हें घर के अंदर फेंक कर भागने लगता है। भागते हुए वो हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार आनंद ठाकुर इलाके में फिरौती मांगता है। रंगदारी वसूलने के लिए आनंद छोटे दुकानदारों और रास्ते से गुजरने वालों को परेशान किया करता था। ऐसे में मानसिंह ठाकुर ने आनंद को रंगदारी देने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण आनंद ने उनके घर में बम फोड़ दिया। इस दौरान एक बम तुरंत फूट गया मगर दूसरा बम नहीं फूटा। घटना में किसी की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और आरोपी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ