Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से बदले की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने प्रेमी की बेवफाई पर इस कदर गुस्सा जाहिर किया, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। दरअसल, प्रेमी की बेवफाई से भड़की युवती ने उसके घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में प्रेमी के घर को काफी नुकसान हुआ। वारदात के बाद प्रेमी के परिजनों ने युवती के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में ही ये प्रेम प्रसंग सामने आ गया।
वारदात के वक्त शादी कर रहा था प्रेमी
ये सनसनीखेज वारदात जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र के कुदवारी इलाके की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती की पहचान नेहा ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपी के प्रेमी की पहचान विजय सोनी के रूप में हुई है, जो Zomato में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वारदात के वक्त विजय सोनी अपनी एक दूसरी प्रेमिका अंदिता के साथ मंदिर में शादी कर रहा था। वहीं, विजय की शादी की खबर सुनकर नेहा भड़क गई और पेट्रोल लेकर उसके घर पहुंची। यहां पहले तो उसने जमकर बवाल काटा। उसके बाद उसने घर पेट्रोल डाला और आग लगी दी।
युवती ने की दो शादियां
वारदात के बाद विजय सोनी के परिजनों ने युवती के खिलाफ अधारताल थाने में FIR दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 332 और 326 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही विजय के परिजनों ने युवती पर शादी के नाम पर युवक को फंसाने का आरोप भी लगाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इसके पहले भी युवती ने दो शादियां की थीं।
यह भी पढ़ें: ‘बेटियां तो बहुत बचा लीं, अब बेटों को बचाओ’, राजा रघुवंशी मामले में आया नया मोड़
2 साल का था रिलेशन
प्रेमी के घर को आग के हवाले करने वाली युवती ने बताया कि वो और विजय पिछले 2 साल से रिलेशन में रह रहे थे। इसके बावजूद विजय ने उसे धोखा दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
6 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
8 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
11 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
12 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
13 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
14 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines