Jabalpur Madai Masjid Row: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मड़ई मस्जिद का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। यहां हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मस्जिद के सीमांकन की आवाज उठाई है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लैंड जिहाद का आरोप लगाते हुए धरना दिया।
इस वजह से भड़का आक्रोश
जानकारी के अनुसार, यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ रांझी एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डेढ़ माह बाद भी मस्जिद का सीमांकन नहीं किया गया है। इस वजह से आक्रोश भड़का है। इसी के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। संगठनों ने कहा है कि 2 दिसंबर तक सीमांकन का काम नहीं हुआ तो शहर बंद कराया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को जल्द सीमांकन का भरोसा दिया है।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, रांझी के मड़ई इलाके में 3000 वर्ग फुट जमीन पर मस्जिद बनी है। इसी को लेकर हिंदूत्ववादी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाल गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मस्जिद का निर्माण किया गया है। अब ये निर्माण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मस्जिद के निर्माण के लिए कोई वैध दस्तावेज होने की भी बात सामने नहीं आई है। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मढ़ई मस्जिद गिराने पहुंचे थे। ये संगठन लंबे समय से सीमांकन कराने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गुजरात के इस पुराने स्कूल पर लगेगा ताला; अब कहां जाएंगे छात्र
कारसेवा करने की दी थी धमकी
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में जाकर कारसेवा करने की चेतावनी दी थी। जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जबलपुर एसपी को ज्ञापन दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिद से जुड़ा मामला अभी अदालत में है। इसलिए अदालत के फैसले का पूरा सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: घोर कलयुग! मां पर आया जवान बेटे का दिल; हिफाजत के लिए पुलिस के पास पहुंची महिला
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 days agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines