जगदगुरु स्वामी राघव देवचार्य को धमकी देने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

एमपी के जबलपुर में प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु राघव देवाचार्य को सिर तन से जुदा की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अबतक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

jabalpur news

jabalpur news

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के मदन महल क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें सनातन धर्म के एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले तत्वों के खिलाफ सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर संत को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी। अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाशी के लिए स्पेशल पुलिस टीमें गठित कर छापेमारी हो रही है।

Advertisment

पुलिस कर रही है जांच

जगदगुरु स्वामी राघव देवाचार्य को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार मोहम्मद शहनाज ओमती और सलमान बंगाली को गढ़ा से गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद शहनाज और सलमान बंगाली ने स्वामी राघव देवाचार्य को धमकी दी थी। इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। संत को धमकी देने के मामले में अब तक कुल 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबलपुर पुलिस डेढ़ दर्जन से ज्यादा इंस्टाग्राम आईडी की अब भी जांच कर रही है।

2017 में भी हुआ था हमला

फिलहाल, धमकी के बाद स्वामी राघव देवाचार्य के घर पर पुलिस की तैनाती की गई है। अब तक सारे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जगदगुरु स्वामी राघव देवाचार्य नाराज हैं। आज सर्व हिंदू समाज के द्वारा रैली निकालकर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बता दें, आरोपियों ने जगदगुरु स्वामी राघव देवाचार्य के टुकड़े-टुकड़े करने और सिर तन से जुदा करने की 25 से ज्यादा लोगों ने धमकी दी थी। 2017 में भी जगदगुरु राघव देवाचार्य पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ