रक्षाबंधन के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा पारिवारिक विवाद सामने आया, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया. राऊ थाना क्षेत्र के न्यू नेहरू नगर में 21 वर्षीय नवविवाहिता वंदना पटेल की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, उसकी जेठानी पार्वती बाई कुशवाह ने कथित तौर पर भाई को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज होकर वंदना की गर्दन पर चाकू से वार किया. वारदात के बाद शव को घर के बाहर बने पानी के हौज में डाल दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
जेठानी-देवरानी के बीच हुई बहस
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के समय घर में पार्वती और वंदना मौजूद थीं. पार्वती के बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि उसका पति और देवर अस्पताल में भर्ती थे. इसी दौरान दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. विवाद की वजह पार्वती के भाई को लेकर वंदना की कथित टिप्पणी बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बात इतनी बढ़ गई कि पार्वती ने चाकू से वंदना की गर्दन पर दो वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई.
हत्या के बाद पति से अस्पताल मिलने पहुंची
हत्या के बाद मामले को छिपाने की कोशिश की गई. पुलिस के मुताबिक, पार्वती ने वंदना के शव को घर से बाहर खींचकर पानी की टंकी में डाल दिया. इसके बाद वह सामान्य तरीके से व्यवहार करती रही और अस्पताल में भर्ती अपने पति से मिलने भी पहुंची. दूसरी ओर, वंदना के अचानक गायब होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और पुलिस को सूचना दी गई. इससे पहले उसकी गुमशुदगी को लेकर चंदन नगर थाने में भी शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.
मामले की जांच में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए अहम साबित हुए. फुटेज में पार्वती की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुरुआत में कथित तौर पर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयानों में विरोधाभास सामने आए. पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल चाकू से जुड़े साक्ष्यों के बारे में पूछे जाने के बाद आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली. पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है.
यह भी पढ़ें- जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, MP के सागर में मचा हड़कंप, तबियत बिगड़ने पर इलाज कराने आए लोग थे टल्ली
11 अगस्त को वंदना ने मंदिर में की थी शादी
बता दें कि वंदना ने 11 अगस्त को उपेंद्र के साथ मंदिर में शादी की थी. परिवार की नाराजगी के चलते दोनों अलग रह रहे थे. शादी के कुछ ही समय बाद वंदना की हत्या ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. पुलिस ने आरोपी पार्वती बाई कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines