हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indore Weather Update: बारिश के साथ हुई इंदौर शहर की सुबह, जानें दोपहर और शाम का मौसम कैसा रहेगा

Indore Ka Mausam: 30 जून को इंदौर में सुबह से छाए घने बादलों के बीच रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है. दोपहर के समय मौसम थोड़ा गर्म हो सकता है, लेकिन शाम होते-होते शहर फिर ठंडा हो जाएगा.

विज्ञापन
30 जून को कैसा रहेगा इंदौर का मौसम? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

  • इंदौर का मौसम आज सुबह से ही ठंडा बना रहेगा, हालांकि, दोपहर के वक्त उमस के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है.
  • 11 से 12 बजे के बीच इंदौर में बारिश होने की पूरी संभावना रहेगी.
  • दिन के मुकाबले शाम का तापमान में भी गिरावट आएगी, जिसकी वजह ठंडी हवाओं का चलना रहेगा.

आज यानी मंगलवार, 30 जून को इंदौर शहर में मौसम का एक बेहद अनोखा और खुशनुमा रूप देखने को मिल रहा है. सुबह के समय आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हुआ है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है. इस समय शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. शहर का वातावरण ठंडी हवाओं के चलने से सुबह से ही काफी ठंडा है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बादलों की आवाजाही के साथ वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 30 June: 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

विज्ञापन

11 से 12 बजे के बीच बारिश की भारी संभावना

इंदौर के निवासियों के लिए आज घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखना बेहद जरूरी है. AccuWeather के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज दोपहर से ठीक पहले यानी सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी उम्मीद है. इस दौरान बारिश होने की आशंका 61% से लेकर 63% तक बनी हुई है. अचानक होने वाली इस बूंदाबांदी से सड़कों पर हल्की ठंडक घुलेगी और काम पर जाने वाले लोगों को मौसम का एक सुहावना अहसास मिलेगा. हालांकि, बेहतर रहेगा कि आज आप अपने साथ छाता लेकर जरूर निकलें.

दोपहर में बढ़ेगी उमस भरी गर्मी

दोपहर 1 बजे के बाद से आसमान में बारिश के बादल थोड़े कम होने लगेंगे और पानी गिरने की संभावना घटकर सिर्फ 20% से 25% के बीच रह जाएगी. हालांकि, तापमान भले ही 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, लेकिन हवा में मौजूद अत्यधिक नमी के कारण उमस काफी बढ़ जाएगी. मौसम विज्ञान की भाषा में कहें तो आज ‘रीयल फील’ (RealFeel) यानी गर्मी का असल अहसास लगभग 32 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा महसूस हो सकता है. इस उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों को सूती कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
समयतापमानबारिश की संभावना
सुबह 11:00 बजे28°C61%
दोपहर 12:00 बजे29°C63%
दोपहर 1:00 बजे29°C25%
दोपहर 2:00 बजे30°C20%
दोपहर 3:00 बजे30°C20%
शाम 4:00 बजे31°C20%
शाम 5:00 बजे30°C20%
शाम 6:00 बजे30°C16%
शाम 7:00 बजे29°C7%
रात 8:00 बजे28°C7%
रात 9:00 बजे27°C7%
रात 10:00 बजे27°Cबारिश की संभावना बहुत कम

Source- AccuWeather

शाम को राहत देंगे हवा के झोंके

उमस के इस माहौल के बीच राहत की बात यह है कि आज इंदौर में पश्चिम दिशा से करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. हवा के ये झोंके और बीच-बीच में आने वाले तेज झटके उमस के असर को कम करने में मदद करेंगे. शाम ढलते ही आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जिससे रात का मौसम एक बार फिर से ठंडा और आरामदायक हो जाएगा.

विज्ञापन

बारिश के दौरान बिजली किस चीज पर सबसे ज्यादा गिरती है?

बारिश के दौरान अक्सर बिजली गिरने की खबर सामने आती रहती है, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हालांकि, जब कोई इंसान बिजली गिरती हुए देख लेता है, तो उसकी धड़कने ऐसी तेज हो जाते हैं, मानों दिन शरीर से निकल आएगा. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर बिजली किन-किन चीजों पर गिरती है? बता दें कि आसमानी बिजली (Lightning) हमेशा जमीन तक पहुंचने के लिए सबसे छोटा और सुचालक रास्ता खोजती है. यही कारण है कि यह अक्सर ऊंची इमारतों, पेड़ों, पानी के स्रोतों, और धातु की चीजों पर गिरती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे, नदी में या किसी खुली जगह पर न रहे.

मुख्य निष्कर्ष:- इंदौर में आज मौसम बारिश व बादलों की आवाजाही से भरा रहने वाला है. दोपहर से पहले शहर बारिश से बूंदों से झूम उठेगा, लेकिन उमस के कारण दोपहर का समय दर्ज तापमान से ज्यादा गर्म महसूस हो सकता है. बेहतर रहेगा कि अगर आप आज बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर रखें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, राजा के पिता बोले-सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola