Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मानहानि मामले में हुई सजा का मामला गर्माया हुआ है। देशभर में अभी भी कांग्रेस के नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इंदौर पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मामले में बीजेपी पर भी निशाना साधा है। शशि थरूर ने कांग्रेस नेता कमलनाथ से भी मुलाकात की है।
मामले को समझना चाहिए: शशि थरूर
इंदौर में शशि थरूर ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि ‘ राहुल गांधी ने चुनावी भाषण में कहा था उसमें तीन चार नाम लेकर कहा था, इन सब के नाम पर यह क्यों है उन्होंने कभी नहीं कहा सारे मोदी चोर है मेरे ख्याल में कम से कम इस केस में दोनों इंटरप्रिटेशन समझना चाहिए था। कम से कम अगर कोई सजा देने थी तो वॉर्निग देना था की ऐसा मत कहिए, लेकिन ज्यादा से ज्यादा सजा 2 साल की सजा जो मैक्सिमम सजाएं हैं यह गलत है।’
शशि थरूर ने कहा कि ‘इस सजा के कारण ही उनकी संसद क्षेत्र से डिसक्वालीफिकेशन हुई है, यह सब मेरे ख्याल में बहुत बुरी बात है। केस चलाया गुजरात में बोनाफाईड है या मेला फाइट है, जिसने पिटिशन लगाई है वह खुद रोज हाईकोर्ट जाता है, इसको स्टे कर दीजिए उस पर स्टे हो जाता है। 2 साल तक स्टे चलता है। लेकिन जब संसद संत्र चलता है तो वह चाहता है कि इस मामले पर सुनवाई होनी चाहिए। फिर जज का ट्रांसफर किया जाता है, एक तो प्रमोटी जज को भेजा जाता है, कुछ दिन पहले प्रमोट किया और वही ऑर्डर देता है।’
बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के नेता लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। जबकि कई राज्यों में लगातार प्रदर्शन भी हो रहा है। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के समर्थन में लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
शशि थरूर ने कमलनाथ से की मुलाकात
इंदौर में शशि थरूर ने कमलनाथ से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में लेखक और पत्रकार पीयूष बबेले जी की किताब ‘गांधी सियासत और सांप्रदायिकता’ का विमोचन किया। इसी कार्यक्रम में शशि थरूर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
मोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
18 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
19 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
20 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
20 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
23 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines