Indore MP News: इंदौर के किशनगंज थाने में तैनात सिपाही ने सोमवार शाम को सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई। घटना इंदौर और महू के बीच हुई। शाम करीब साढ़े पांच बजे पीथमपुर निवासी जगदीश अपनी 14 साल की बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रहे थे। इस दौरान जगदीश को अचानक घबराहट हुई तो उन्होंने एक्टिवा रोक दी। इसके बाद पिता की हालत देखकर बच्ची जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी।
मासूम बच्ची की चीखें सुनकर भीड़ तो जमा हो गई लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। तभी किशनगंज थाने से बाइक पर निकले सिपाही राघवेंद्र भीड़ के पास पहुंचे। उन्होंने जगदीश को देखा तो वे पूरा मामला समझ चुके थे। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए जगदीश को सीपीआर देना शुरू किया। कुछ सेकंड में जगदीश की सांसे चलने लगीं और वे होश में आ गए।
ये भी पढ़ेंः IPS सीमा पाहुजा की वो खास टेक्निक क्या? जो चुटकियों में सुलझाएगी कोलकाता रेप-मर्डर केस
लोग कर रहे पुलिसकर्मी की तारीफ
ऐसे में इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो में पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग पुलिसकर्मी को सम्मानित करने की मांग भी कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि सीपीआर तकनीक का प्रचार प्रसार होना चाहिए और लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।
ये भी पढ़ेंः लेटरल एंट्री पर NDA में दो फाड़! चिराग के बाद JDU ने भी किया विरोध, TDP ने क्लियर किया स्टैंड
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
16 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines