दिवाली से पहले इंदौर सांसद लालवानी की यातायात पुलिस अधिकारियों के संग बैठक, तैयार किया एक्शन प्लान

Indore traffic police

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में त्यौहारों के मद्देनजर और बढ़ते यातायात को कंट्रोल करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा (Indore Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra) और सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar Lalwani) ने यातायात पुलिस अधिकारी और डीसीपी के साथ बैठक की।

विज्ञापन

इसमें आगामी त्यौहार के मद्देनजर यातायात सुचारू रूप से चल सके आम नागरिकों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े उसको लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया। इसमें यातायात सुधार को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन

दरअसल, दीपावली त्योहार को देखते हुए जिस तरह से यातायात सुधार एक चुनौती बना हुआ है। इंदौर में कई जगह स्मार्ट सिटी के तहत काम जारी है। ऐसे में आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता को यातायात में राहत देने के लिए अब थाने में मौजूद पुलिस बल का भी उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि थाने पर मौजूद बल का इस्तेमाल अब उन चौराहों पर किया जाएगा। यहां पर यातायात का भारी दबाव देखने को मिलता है। इससे यातायात से लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने प्लान तैयार किया

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि कई बार शहर की जनता ने बिगड़ती यातायात को लेकर शिकायत की है। एमजी रोड से लेकर राजबड़ा तक त्यौहारों के समय में यातायात व्यवस्था बहुत खराब होती है। आने वाले दिनों में सराफा, बर्तन बाजार , शीतलामाता बाजार , मारोठिया बाजार , में भी ज्यादा भीड़ उमड़ने वाली है। इसी प्रकार की यातायात व्यवस्था ना बिगड़े और यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों के साथ एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ