Indore Missing Couple: इंदौर कपल की हनीमून मिस्ट्री में मिला एक और नया ट्विस्ट। 9 जून की सुबह सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब उनके प्रेमी के नाम का भी खुलासा हो चुका है। पुलिस की जांच में उन्होंने कबूला है कि वह राजा से शादी से पहले राज कुशवाहा नाम के शख्स के साथ रिश्ते में थी। राज मेघालय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से एक हैं। बता दें कि सोनम और राज एक-दूसरे के बेहद करीब है। सूत्रों के अनुसार, मिली जानाकारी में खुलासा हुआ है कि हत्या में राज और सोनम की भूमिका अहम रही है। कौन है राज कुशवाहा, जानिए।
प्रेमी का खुलासा
इंदौर और मेघालय का यह मामला सिर्फ 2 राज्यों नहीं बल्कि पूरे देश के लिए हैरान कर देने वाली घटना है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब एक और सच से पर्दा उठा है कि सोनम शादी से पहले राज कुशवाहा नाम के शख्स के साथ करीबी रिश्ते में थी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, इंदौर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपियों का खुलासा करेगी। इस बात का खुलासा भी हो सकता है कि राज सोनम का प्रेमी है, जो हत्या की साजिश में शामिल है। इसके अलावा अन्य आरोपियों के नाम का भी खुलासा हो चुका है- विक्की ठाकुर और आनंद। सूत्रों के मुताबिक, राजा पर सबसे पहला हमला आनंद ने किया था।
कौन है राज कुशवाहा?
राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों लंबे समय से अफेयर में हैं। राज सोनम के पिता की माइका फैक्ट्री में काम करता था। यहां सोनम भी HR के पद पर नियुक्त थी और राज कुशवाहा मैनेजर था। सोनम के पिता देवी सिंह के मुताबिक, राज घटना के होने से 2 दिन पहले तक भी फैक्ट्री में काम पर आता था।
ये भी पढ़ें- सोनम को देने होंगे इन 5 सवालों के जवाब, पति राजा रघुवंशी का हत्यारा मान रही मेघालय पुलिस
सोनम का सरेंडर
सोनम को गाजीपुर पुलिस ने हिरास्त में ले लिया है। यहां उन्होंने नंदगंज थाने में अपना जुर्म कबूल कर खुद को सरेंडर कर दिया है। सोनम को एक ढाबे से पकड़ा गया, जहां वे अचेत अवस्था में थी। पुलिस उसकी मेडिकल जांच भी करवाएगी। सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस ने इंदौर के अलावा सागर जिले से भी आकाश नाम के शख्स को हिरासत में लिया है।
2 जून को मिली थी राजा की लाश
सोनम और राजा नवविवाहित थे और हनीमून के लिए मेघालय गए थे। पहले दोनों के लापता होने की खबर सामने आई थी लेकिन 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई में पाई गई थी। इसके बाद मेघालय पुलिस सोनम की तलाश कर रही थी। रविवार की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम गाजीपुर के नंदगंज के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां उन्होंने ढाबे मालिक से फोन लेकर अपने भाई को वीडियो कॉल किया और बताया कि वे गाजीपुर में हैं।
इसके बाद तुरंत उनके भाई गोविंद रघुवंशी ने इंदौर पुलिस को फोन किया और जानकारी दी कि सोनम गाजीपुर में हैं। बता दें कि राजा और सोनम दोनों ही 20 मई से लापता थे, इससे पहले उन्हें आखिरी बार नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे में देखा गया था। 24 मई को उनकी स्कूटी मिली थी। वहीं, 2 जून को राजा का शव मिला था।
ये भी पढ़ें- ‘रात 1 बजे आकर मुझसे फोन मांगा…’, सोनम की सरेंडर वाली कहानी ढाबा संचालक की जुबानी
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines